जमुई : बृजनंदन व सोनेलाल बने जिला महामंत्री भाजपा जिला कमेटी का किया गया विस्तार
जमुई में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केशरी ने जिला कमिटी का विस्तार किया है। पूर्व जिला अध्यक्षों समेत कई नए सदस्यों को स्थाई और अन्य पदों पर नियुक्त किया गया है। इस नई कमिटी में...

जमुई । नगर प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा दिलीप जायसवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री भीखुभाई दलसानिया के अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केशरी द्वारा जिला कमिटी का विस्तार किया गया है। एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जिलाध्यक्ष श्री केशरी ने बताया कि पूर्व जिला अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, नवलकिशोर सिंह, प्रकाश कुमार भगत, भाष्कर सिंह ,कन्हैया कुमार सिंह एवम जमुई विधायक श्रेयसी सिंह जिला कार्य समिति के स्थाई सदस्य होंगे। उन्होंने बताया कि संगठन में बृजनन्दन सिंह , सोनेलाल पासवान एवं नंद किशोर सिंह जिला महामंत्री होगे। संतु प्रसाद यादव , विनय कुमार पांडेय, गोपाल कृष्ण,, रंजीत सिंह, कार्तिक वर्मा, विभा सिंह, साधना सिंह और अनिल दिक्षित को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।
शालीग्राम पांडे , शंभु राम चन्द्रवंशी, शंभू प्रसाद केशरी, पूजा विश्वकर्मा, संगीता मिश्रा,अर्चना सहाय, ब्रजेश सिंह राजपुत, अर्चना वर्णवाल को मंत्री बनाया गया है। अजय पासवान कोषाध्यक्ष एवं राजेश मंडल कार्यालय मंत्री होंगे। जिला कार्यसमिति में कुल 91सदस्य होंगे। उन्होंने बताया कि इस कमिटी मे सभी विधानसभा क्षेत्र से प्रतिनिधित्व दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।