Heatwave in Supaul Rising Temperatures and Health Concerns सुपौल : दिन बढ़ने के साथ उमस भरी गर्मी से आम लोगों को हो रही परेशानी, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsHeatwave in Supaul Rising Temperatures and Health Concerns

सुपौल : दिन बढ़ने के साथ उमस भरी गर्मी से आम लोगों को हो रही परेशानी

सुपौल में रविवार को उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस है। मौसम में बदलाव से मरीजों की संख्या बढ़ी है, खासकर पेट और वायरल बुखार के मामले। डॉक्टरों...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSun, 4 May 2025 05:13 PM
share Share
Follow Us on
सुपौल :  दिन बढ़ने के साथ उमस भरी गर्मी से आम लोगों को हो रही परेशानी

सुपौल। जिले में रविवार को दिन बढ़ने के साथ लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशानी हो रही है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रेफरल अस्पताल राघोपुर के प्रबंधक नोमान अहमद ने बताया कि मौसम में लगातार हो रहे फेरबदल के कारण मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है। इसमें पेट से संबंधित बीमारियों के अलावा वायरल बुखार के मरीजों की संख्या अधिक है। वहीं रेफरल अस्पताल प्रभारी सह वरीय डॉक्टर दीपनारायण राम ने कहा कि लोगों को इस समय खानपान पर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। बाजार के चीजों से परहेज करने की जरूरत है।

साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए। पानी का सेवन अधिक करना सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा। इस बीच बिजली की आंखमिचौनी भी लोगों की परेशानी को बढ़ा रही है। खासकर दिन में कई घंटे बिजली गुल रहने से लोग परेशान हो रहे हैं। आपको बता दें कि शनिवार की रात तेज हवा और हल्की बारिश होने से तापमान में दो डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि सोमवार सुबह दिन बढ़ने के साथ ही तापमान बढ़ता चला गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।