किशनगंज : पहलगाम की घटना के बाद सीमा क्षेत्र एहतियातन बढ़ाई गई सुरक्षा
किशनगंज। संवाददाता पहलगाम की घटना के बाद जिले में एहतियातन बुधवार को सुरक्षा बढ़ा

किशनगंज। संवाददाता पहलगाम की घटना के बाद जिले में एहतियातन बुधवार को सुरक्षा बढ़ा दी गई है।सीमावर्ती क्षेत्र में विशेष रूप से निगरानी बरती जा रही है।नेपाल सीमा से सटे स्थानों में चेकिंग की जा रही है।एसपी सागर कुमार ने सार्वजनिक स्थानों रेलवे स्टेशनों,बस स्टैंड ,पर्यटक और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा को लेकर थानाध्यक्ष को विशेष रूप से निर्देश दिया है।सीमा क्षेत्र के पास हर आने जाने वालों की चेकिंग की जा रही है।जिसमें बाइक की डिक्की आदि की जांच की जा रही है।जिले के सभी चेक पोस्टों में भी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।नेपाल सीमा से सटे थाना क्षेत्रों में थानाध्यक्ष सुबह से ही गस्त लगा रहे है।सुरक्षा को लेकर विशेष कर आशंका होने पर वीडियोग्राफी भी करवाई जा रही है।साथ ही किसी के संदिग्ध होने पर पूछताछ भी किया जा रहा है। वहीं दस्तावेजों को भी देखा जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।