Khelo India Youth Games 2025 Archery Competitors Praise World-Class Facilities in Bhagalpur भागलपुर में मिली सारी सुविधाएं, लगा नहीं था ऐसी होगी व्यवस्था, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsKhelo India Youth Games 2025 Archery Competitors Praise World-Class Facilities in Bhagalpur

भागलपुर में मिली सारी सुविधाएं, लगा नहीं था ऐसी होगी व्यवस्था

भागलपुर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के तहत तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने भागलपुर की खेल सुविधाओं की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि यहां उन्हें सभी...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरWed, 7 May 2025 03:35 AM
share Share
Follow Us on
भागलपुर में मिली सारी सुविधाएं, लगा नहीं था ऐसी होगी व्यवस्था

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता सैंडिस कंपाउंड में खेले जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के अंतर्गत तीरंदाजी प्रतियोगिता में अलग-अलग राज्यों से खिलाड़ी शिरकत करने के लिए पहुंचे हैं। उन लोगों ने भागलपुर में की गई मैदान की व्यवस्था पर काफी संतोष जताया है। खिलाड़ियों ने कहा है कि उन्हें भागलपुर में सारी सुविधाएं मिलीं। सोच से बढ़कर व्यवस्थाएं मिली है। भागलपुर आने के पहले कई तरह का मन में असमंजस की स्थित हो रही थी, लेकिन आने के बाद सारी भ्रांतिया दूर हो गई है। यहां की खेल सुविधा वर्ल्ड क्लास तैयार की गई है। कुमकुम महोद, महाराष्ट्र खेलो इंडिया की तरह कई नेशनल गेम में सुविधाओं के बारे में सुना था, लेकिन भागलपुर जैसे शहर में इतनी बेहतर व्यवस्था के इंतजाम का अंदाजा नहीं था।

यहां किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। तनुजा कुलकर्णी, महाराष्ट्र कई राज्यों की खेल प्रतियोगिताओं में पूर्व में शिरकत किया है, लेकिन भागलपुर के लोगों का जो सहयोग खेल से लेकर होटल में मिला है। वह वाकई काफी बेहतर है। काफी अच्छे इंतजाम किए गए हैं। तेजल राजेंद्र साल्वे, महाराष्ट्र तीरंदाजी जैसी प्रतियोगिता के लिए वर्ल्ड क्लास मैदान तैयार करना काफी चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन भागलपुर में इस तरह की सुविधा उपलब्ध कराया गया है। यह प्रतियोगिता हमेशा याद रहेगी। सरवरी शिंदे, महाराष्ट्र खेले इंडिया खेल की मेजबानी में कह सकते हैं, भागलपुर ने शत प्रतिशत अंक हासिल किया है। यहां के सभी वॉलेंटियर सहित अन्य लोग सहयोगी हैं। कोई भी सुविधा मांगने से पहले मिल जाती है। वैष्णवी पवार, महाराष्ट्र

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।