Kosi Barrage Invites People for Chhath Puja After Three-Year Hiatus सुपौल: पांच वर्ष के बाद भारत और नेपाल के लोग कोसी बराज के छठ घाट पर मनाएंगे छठ पर्व, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsKosi Barrage Invites People for Chhath Puja After Three-Year Hiatus

सुपौल: पांच वर्ष के बाद भारत और नेपाल के लोग कोसी बराज के छठ घाट पर मनाएंगे छठ पर्व

कोसी बराज के छठ पूजा कमिटी ने इस साल छठ पर्व मनाने की अपील की है। 2019 के बाद कोरोना महामारी के कारण यह पर्व नहीं मनाया गया था। अब स्थानीय नेता और समिति ने पूजा की पूरी तैयारी की है, जिसमें मूर्तियों...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSun, 3 Nov 2024 05:32 PM
share Share
Follow Us on
सुपौल: पांच वर्ष के बाद भारत और नेपाल  के लोग कोसी बराज के छठ घाट पर मनाएंगे छठ पर्व

बसंतपुर, एक संवाददाता। वर्ष 2019 मे कोसी नदी के कोसी बराज स्थित छठ घाट पर अंतिम छठ पर्व मनाया गया था। जहाँ एक ही छठ घाट पर नेपाल और भारतीय क्षेत्र के लोगों ने छठ पर्व मनाया था। जिसके बाद कोरोना काल होने के कारण वर्ष 2020 और 2021 मे नेपाल सरकार के द्वारा रोक लगा दी गई थी। इसके बाद पिछले तीन वर्षों से कोसी नदी के जलस्तर मे उतार चढ़ाव के बाद कोसी बराज का छठ घाट ही समाप्त हो गया था। हालांकि इन वर्षों मे लोगों ने कोसी बराज जाने का रास्ता भी भूल गये थे और नगर पंचायत व भीमनगर के लोगों ने नगर क्षेत्र मे ही विभिन्न छठ घाटों पर छठ मनाना बेहतर समझा। कोसी बराज के छठ पूजा कमिटी ने भी इस ओर अधिक ध्यान नहीं दिया। इस साल कोसी बराज स्थित छठ पूजा कमिटी ने बराज पर छठ मनाने की अपील की है और लोगों क़ो छठ मनाने के लिए कोसी बराज आने का आमंत्रण दिया है। कोसी बराज छठ कमिटी के गुनेश्वर कर्ण मास्टर साहब और उमेश यादव ने बताया कि कोशी गांव पालिका के अध्यक्ष अयूब अंसारी शेक और वार्ड अध्यक्ष बलराम क्षेत्री के द्वारा इस साल पूरी तैयारी की है। पहले की तरह ही पूजा होगी। मूर्ति भी स्थापित किया जाएगा। प्रकाशिय व्यवस्था रहेगी, सुसज्जित घाटों का निर्माण किया जा रहा है। गहरे पानी के लिए बेरीकेटिंग की व्यवस्था की गई है और स्थानीय गौतखोर भी घाट पर मौजूद रहेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।