खगड़िया: छापेमारी में दो इश्तेहार वारंटी गिरफ्तार
परबत्ता के मड़ैया ओपी पुलिस ने बलहा गांव के बुलेन चौधरी और कोलवारा गांव के अशोक मंडल को गिरफ्तार किया। दोनों पर इश्तेहार वारंटी होने का आरोप था और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरThu, 24 April 2025 05:59 PM

परबत्ता। परबत्ता थाना क्षेत्र के मड़ैया ओपी पुलिस ने छापेमारी कर इश्तेहार वारंटी बलहा गांव निवासी बुलेन चौधरी व कोलवारा गांव निवासी अशोक मंडल को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। ओपी अध्यक्ष मो . फिरदौस आलम ने बताया कि उसके विरुद्ध इश्तेहार चिपकाया गया था। वही कुर्की-जब्ती की तैयारी की जा रही थीं। कई बार छापेमारी में वह पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। उन्होंने कहा कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान जारी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।