कटिहार : आंधी बारिश से फसलों को नुक्सान, 12 घंटे बिजली ठप
कुरसेला में शनिवार रात आई आंधी और बारिश के कारण पॉवर सब स्टेशन की बिजली 12 घंटे तक ठप रही। तेज हवाओं और बारिश ने लोगों में डर पैदा किया, जबकि फसलों को भी नुकसान पहुंचा। मक्का, आम और लीची के फसल...

कुरसेला, निज प्रतिनिधि। शनिवार की रात आई आंधी बारिश के बाद कुरसेला पॉवर सब स्टेशन की बिजली आपूर्ति 12 घंटे तक ठप हो गया। रात 1 बजे के करीब उत्तरी पश्चिमी हवाएं तेज रफ्तार से चली और कुछ देर बाद बारिश शुरु हो गई। इसी बीच बिजली कट गई। आंधी और तेज रफ्तार की बारिश के दौरान मेघगर्जन से लोगों में भय बना रहा। बारिश और आंधी से कई फसलों पर पर भी असर पड़ा है। कई जगहों पर आंधी में मक्का के फसल के गिरने की जानकारी सामने आई है। जबकि आम और लीची को भी नुकसान पहुंचा है। खेत में कटी गेंहू की फसल की तैयारी को लेकर किसान चिंतित हो गए हैं। इधर, 12 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहने से लोगों को पानी और मोबाइल चार्ज करने की समस्या हुई। बताया गया कि आंधी में नवगछिया और रंगरा के बीच 33 केवी में फोल्ट आने के कारण बिजली की सप्लाई बंद हो गई। रविवार को इसके मरम्मती उपरांत 1 बजे बिजली की आपूर्ति बहाल की गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।