अररिया : दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, दो घायल
रानीगंज में गितवास टोल प्लाजा के पास दो बाइक की टक्कर में 28 वर्षीय ब्रह्मानंद मंडल की मौत हो गई। वह अपने साथी राजा राम मंडल के साथ बाजार जा रहा था। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीनों बाइक सवार गिर गए।...

रानीगंज। एक संवाददाता शनिवार की दोपहर रानीगंज-अररिया एनएच 327 ई पर गितवास टोल प्लाजा के समीप दो बाइक की आमने सामने टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं इस घटना दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। मृतक युवक कुपाड़ी पंचायत के वार्ड संख्या छह निवासी वन्देलाल मंडल का 28 साल का बेटा ब्रह्मानंद मंडल था। वहीं घायल युवक कुपाड़ी पंचायत के फेकू मंडल का पुत्र राजा राम मंडल है। घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने बताया कि ब्रह्मानंद मंडल और राजा मंडल अपने घर कुपाड़ी से एक ही बाइक पर सवार होकर गितवास बाजार जा रहे थे।
इसी दौरान गितवास टोल प्लाजा के समीप विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। इससे तीनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। घटना में ब्रह्मानंद मंडल की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि राजा मंडल को पुलिस के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। वहीं घायल तीसरे बाइक सवार युवक का पता नहीं चल सका है। घटना के बाद बाद मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना को लेकर रानीगंज थानाध्यक्ष रवि रंजन सिंह ने बताया कि घटना के बाद यातायात पुलिस के द्वारा ही शव को पोस्टमार्टम करवाया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।