Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsTributes Paid to BJP Worker Rada Singh Munda at Final Rites Ceremony
भाजपा कार्यकर्ता के निधन पर जताया शोक
भाजपा मुरहू मंडल के कार्यकर्ता राड़ा सिंह मुंडा का अंतिम श्राद्ध कर्म कार्यक्रम उनके पैतृक आवास में हुआ। उनका निधन 21 अप्रैल को बीमारी के कारण हुआ था। राड़ा सिंह सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय थे। उनके...
Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 10 May 2025 09:41 PM

खूंटी, संवाददाता। भाजपा मुरहू मंडल के कार्यकर्ता स्व. राड़ा सिंह मुंडा का कमान (अंतिम श्राद्ध कर्म) कार्यक्रम शुक्रवार को उनके पैतृक आवास में संपन्न हुआ। उनका निधन 21 अप्रैल को बीमारी से हो गया था। राड़ा सिंह मुंडा भाजपा मुरहू मंडा के सक्रिय कार्यकर्ता होने के साथ-साथ रामकृष्ण मिशन से जुड़कर सामाजिक कार्य भी करते थे। उनके निधन होने पर पूर्व सांसद अर्जुन मुंडा, पूर्व सांसद पद्मभूषण कड़िया मुंडा, मनोज कुमार, भीम सिंह मुंडा, छोटेराय मुंडा, लोकनाथ मुंडा, जुरन मुंडा, महेश चौधरी, गौतम मुंडू सहित अन्य ने शोक जताया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।