अररिया : बच्चों के बीच विवाद में दो पक्षों में मारपीट, महिला जख्मी
अररिया सदर प्रखंड के अजमतपुर गांव में बच्चों के बीच विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल महिला को सदर अस्पताल...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSat, 24 May 2025 04:33 PM

अररिया। एक संवाददाता अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अजमतपुर गांव में बच्चों-बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में जख्मी महिला का इलाज किया जा रहा है। जख्मी महिला अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के अजमतपुर गांव निवासी शहजादी बताया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।