पूर्णिया : महिला संवाद में महिलाओं की आकांक्षा जानेगी सरकार
पूर्णिया में 18 अप्रैल से महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जो 59 दिनों तक चलेगा। इस कार्यक्रम में 2424 ग्राम संगठनों में 50,000 से अधिक महिलाएं भाग लेंगी। यह संवाद महिलाओं को प्रेरित...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरWed, 16 April 2025 05:57 PM

पूर्णिया। महिला संवाद के माध्यम से अब सरकार महिलाओं की आकांक्षा जानेगी। पूर्णिया जिला में 18 अप्रैल से महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बिना किसी ब्रेक के लगातार 59 दिनों तक 2424 ग्राम संगठनों में महिला संवाद होगा। जिले के 14 प्रखंडों में 50 हजार से अधिक महिलाएं संवाद में शमूलियत करेंगी। अलग-अलग क्षेत्र में समाज में बेहतर मुकाम हासिल करने वाली महिलाएं दूसरे के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।