बिन्द में दुर्गा मंदिर की स्थापना पर 24 घंटे का होगा हरिनाम कीर्तन
बिन्द में दुर्गा मंदिर की स्थापना पर 24 घंटे का होगा हरिनाम कीर्तन बिन्द में दुर्गा मंदिर की स्थापना पर 24 घंटे का होगा हरिनाम कीर्तनबिन्द में दुर्गा मंदिर की स्थापना पर 24 घंटे का होगा हरिनाम...

बिन्द में दुर्गा मंदिर की स्थापना पर 24 घंटे का होगा हरिनाम कीर्तन फोटो : बिंद दुर्गा : बिन्द बाजार में बुधवार को मां मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करती महिलाएं। बिन्द, निज संवाददाता। बाजार में माता दुर्गा मंदिर की नौवीं स्थापना दिवस पर रामनवमी को 24 घंटे हरिनाम कीर्तन होगा। दुर्गा पूजा समिति के सदस्य अखंड कीर्तन की तैयारियों में जोर-शोर से जुटे है। समिति के अध्यक्ष चुन्नु कुमार सचिव राकेश कुमार ने कहा कि गांव की सुख समृद्धी व लोगों मे आपसी भाईचारा बनाये रखने के लिए प्रत्येक वर्ष माता मंदिर की स्थापना दिवस पर कीर्तन किया जाता है। इस कीर्तन में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है। कीर्तन में कुशहरा, मीराचक व बिन्द बाजार की कीर्तन मंडली हिस्सा लेंगी। कीर्तन के बाद भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा में सैकड़ों महिला श्रद्धालु भाग लेंगी। इसके बाद कार्यक्रम का समापन भंडारे के प्रसाद वितरण के साथ होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।