Attack on Panchayat Head s House in Chandi Leaves Three Injured Including Two Women चंडी की प्रमुख के घर पर हमला, दो महिलाएं समेत तीन घायल , Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsAttack on Panchayat Head s House in Chandi Leaves Three Injured Including Two Women

चंडी की प्रमुख के घर पर हमला, दो महिलाएं समेत तीन घायल

चंडी की प्रमुख के घर पर हमला, दो महिलाएं समेत तीन घायल चंडी की प्रमुख के घर पर हमला, दो महिलाएं समेत तीन घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSun, 16 March 2025 10:47 PM
share Share
Follow Us on
चंडी की प्रमुख के घर पर हमला, दो महिलाएं समेत तीन घायल

चंडी की प्रमुख के घर पर हमला, दो महिलाएं समेत तीन घायल चंडी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के ढकनिया गांव में शनिवार की दोपहर में कुछ बदमाशों ने प्रखंड प्रमुख पिंकू देवी के घर पर हमला कर दिया। मारपीट में सीमा देवी, शोभा देवी व राममूर्ति पासवान जख्मी हो गये। प्रमुख पिंकू देवी ने बताया कि चार दिन पूर्व उनके घर में शादी थी। शादी के दौरान ही गांव के लवकुश, अभिमन्यु कुमार, अभिषेक कुमार, गोलू कुमार सहित अन्य लोग नाचने गाने के दौरान कुछ महिलाओं से अभद्र व्यवस्था किया था। उस दिन किसी तरह मामला को समझाकर शांत करा दिया गया था। शनिवार को दोपहर में ये लोग हरवे हथियार से लैस होकर घर पर हमला कर दिया। इस हमले में वह बाल-बाल बच गयी। लेकिन, तीन लोग जख्मी हो गए। मामले में थाना में आवेदन दिया गया है। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने कहा कि प्रमुख द्वारा आवेदन दिया गया है। मामला दर्ज कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।