Bihar Districts Set Ambitious Goal for Tree Plantation 5 89 Lakh Plants to be Distributed वन महोत्सव : नालंदा में लगाए जाएंगे 5.89 लाख पौधे, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsBihar Districts Set Ambitious Goal for Tree Plantation 5 89 Lakh Plants to be Distributed

वन महोत्सव : नालंदा में लगाए जाएंगे 5.89 लाख पौधे

पर्यावरण संरक्षण को लेकर जिले के 20 प्रखंडों में तय हुआ पौधारोपण लक्ष्य वन महोत्सव : नालंदा में लगाए जाएंगे 5.89 लाख पौधे

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफFri, 23 May 2025 10:57 PM
share Share
Follow Us on
वन महोत्सव : नालंदा में लगाए जाएंगे 5.89 लाख पौधे

पर्यावरण संरक्षण को लेकर जिले के 20 प्रखंडों में तय हुआ पौधारोपण लक्ष्य जीविका दीदियां, किसान और संस्थान मिलकर लगाएंगे लाखों पौधे स्कूल, कॉलेज, सड़क किनारे और निजी भूमि पर लगेंगे पौधे चलंत काउंटरों से मिलेंगे आम, नीम, जामुन, लिची के पौधे बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली विस्तार को लेकर नालंदा वन प्रमंडल ने वन महोत्सव के अंतर्गत इस वर्ष 5 लाख 89 हजार 33 पौधों के वितरण और रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह लक्ष्य चतुर्थ कृषि रोडमैप के तहत बिहार के अपर मुख्य सचिव (पर्यावरण) के निर्देश पर तय किया गया है। इसके तहत जिले में 2,83,400 फलदार पौधे गांवों, स्कूलों, सार्वजनिक स्थानों और जीविका दीदीयों के बीच वितरित किए जाएंगे।

इसमें आम, अमरूद, अनार, लीची, जामुन, नीम, सहजन, शरीफा जैसे पौधों का चयन किया गया है। यह स्थानीय जलवायु के अनुकूल और पर्यावरण संरक्षण में सहायक होंगे। डीएफओ राजकुमार एम ने बताया कि कृषि वानिकी योजना के तहत किसानों को 10 रुपये में एक पौधा दिया जाएगा। अगर वे 50 फीसदी या अधिक पौधों को जीवित रखते हैं, तो उन्हें 60 रुपये प्रति पौधा प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। इसके साथ ही उनकी जमा राशि 10 रुपये भी वापस कर दी जाएगी। इसका उद्देश्य हरियाली बढ़ाना, पर्यावरण को स्वच्छ रखना और दीर्घकालिक आर्थिक लाभ दोनों सुनिश्चित करना है। जीविका दीदीयों के माध्यम से पौधों के वितरण और रोपण की जिम्मेदारी दी जाएगी। बिहारशरीफ के वनरक्षी अमित कुमार, हिलसा के वनपाल सविंद्र कुमार एवं राजगीर के वनपाल पंकज कुमार को नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। पौधा वितरण काउंटर स्थापित: पौधों के वितरण के लिए जिले में चलंत मोबाइल काउंटर और अस्थायी बिक्री केंद्र भी बनाये गए हैं। बिहारशरीफ वन प्रक्षेत्र कार्यालय, राजगीर में जैविक उद्यान परिसर, सोनभंडार व ऑर्डिनेंस कारखाना पौधाशाला, हिलसा में जीविका केंद्र, हरनौत और इस्लामपुर में काउंटर लगाए जाएंगे। जन सहभागिता बढ़ाने के लिए प्रत्येक रविवार को 'एक पौधा अभियान' भी शुरू किया गया है। डीएफओ ने लोगों से अपील की कि वे इस अभियान में भाग लें और पर्यावरण संरक्षण के लिए कम से कम एक पौधा लगाएं और उसकी देखभाल का संकल्प लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।