Farmers Demand Action Against Nilgai Destroying Crops in Ekangarsarai एकंगरसराय में नीलगायें फसलों को कर रहीं बर्बाद, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsFarmers Demand Action Against Nilgai Destroying Crops in Ekangarsarai

एकंगरसराय में नीलगायें फसलों को कर रहीं बर्बाद

एकंगरसराय में नीलगायें फसलों को कर रहीं बर्बादएकंगरसराय में नीलगायें फसलों को कर रहीं बर्बादएकंगरसराय में नीलगायें फसलों को कर रहीं बर्बादएकंगरसराय में नीलगायें फसलों को कर रहीं बर्बाद

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSat, 22 March 2025 07:58 PM
share Share
Follow Us on
एकंगरसराय में नीलगायें फसलों को कर रहीं बर्बाद

एकंगरसराय में नीलगायें फसलों को कर रहीं बर्बाद किसान ने की प्रशासन से कार्रवाई की मांग फोटो : नीलगाय: खेतों में फसल को नष्ट करती हुई नीलगाय। एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड के दर्जनों गांवों में नीलगाय खेतों में खड़ी फसल को बर्बाद कर रही है। इससे किसान परेशान हैं। औंगारी पंचायत के चकदह, नकदोई, मुसहरी, दाबा बिगहा, पारिख, औंगारी, बडराज, दरियाचक, जैतीपुर, मांसिगपुर, कोरथु, मंडाक्ष, पुलपर, बरछी बिगहा समेत कई गांवों के किसानों की गेहूं, मसूर, चना, सरसों सहित तरबूज, ककड़ी, भिंडी जैसी फसलें नष्ट हो रही हैं। किसान सर्वेश प्रसाद, राज मनोरंजन सिंह, मिथिलेश प्रसाद, अनिल प्रसाद, सुभाष कुमार सिन्हा समेत दर्जनों किसानों ने जिला प्रशासन और वन विभाग से नीलगायों से सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि वे कड़ी मेहनत और पूंजी लगाकर फसल उगाते हैं, लेकिन नीलगाय झुंड में आकर सब कुछ बर्बाद कर देती हैं। प्रशासन से नीलगायों को पकड़ने की अपील की गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।