Gunfire Erupts in Bihar s Tufanganj Over Land Dispute भूमि-विवाद में चली गोली, खेत से हथियार बरामद, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsGunfire Erupts in Bihar s Tufanganj Over Land Dispute

भूमि-विवाद में चली गोली, खेत से हथियार बरामद

भागन बिगहा ओपी क्षेत्र के तूफानगंज गांव की घटना भूमि-विवाद में चली गोली, खेत से हथियार बरामद भूमि-विवाद में चली गोली, खेत से हथियार बरामद

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफThu, 22 May 2025 10:10 PM
share Share
Follow Us on
भूमि-विवाद में चली गोली, खेत से हथियार बरामद

भागन बिगहा ओपी क्षेत्र के तूफानगंज गांव की घटना फोटो: रहुई गोली-भागन बिगहा ओपी क्षेत्र के तूफानगंज गांव में खेत में हथियार ढूंढती पुलिस। रहुई, निज संवाददाता। भागन बिगहा ओपी क्षेत्र के तूफानगंज गांव में गुरुवार को दो पक्षों में गोलीबारी का मामला सामने आया है। हालांकि, इस घटना में किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है। घटना का कारण भूमि-विवाद बताया जा रहा है। गोलीबारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने खेत से हथियार बरामद किया है। गोलीबारी होते ही गांव में अफरातफरी मच गयी है। ग्रामीणों की माने तो भू-माफिया व आर्मी के एक जवान के बीच किसी बात पर विवाद हुआ था।

इसी विवाद में दोनों पक्षों से गोलीबारी हुई है। गोलीबारी की सूचना पाकर सदर डीएसपी टू संजय कुमार जायसवाल, सर्किल इंस्पेक्टर रमाशंकर व ओपी अध्यक्ष शैलेश कुमार झा दलबल के साथ गांव पहुंचे। ग्रामीणों से पूछताछ करने के बाद घटनास्थल की छानबीन की। इसी दौरान मक्के के खेत से 3 राइफल व एक खोखा बरामद किया गया। डीएसपी ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिली थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी बदमाश भाग निकले थे। हथियार बरामद कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।