आंधी में उड़ी टीन की चपेट में आई महिला की मौत
Kannauj News - फोटो 9-मृतक महिला मधु शाक्य की फाइल फोटो।छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र के चंद्रा गांव में आंधी-पानी से जहां जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। वहीं

छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र के चंद्रा गांव में आंधी-पानी से जहां जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। वहीं छत पर लगे जाल पर पॉलीथिन डालने गई वृद्ध महिला आंधी में उड़ी टीन की चपेट में आ गई, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चंद्रा गांव निवासी मधु शाक्य (55) पत्नी उपदेश शाक्य रात करीब 10 बजे आई तेज आंधी और बारिश के दौरान छत पर लगे जाल पर पॉलीथिन डालने गई थी। उसी दौरान आंधी में उडक़र आई टीन की चपेट में मधु आ गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के दो पुत्र व एक पुत्री है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।