नालंदा हॉकी लीग: राजगीर बीसीसीए बना पुरुष वर्ग का चैंपियन
नालंदा हॉकी लीग: राजगीर बीसीसीए बना पुरुष वर्ग का चैंपियन नालंदा हॉकी लीग: राजगीर बीसीसीए बना पुरुष वर्ग का चैंपियन

नालंदा हॉकी लीग: राजगीर बीसीसीए बना पुरुष वर्ग का चैंपियन फाइनल में एसएसए को दी मात, हॉकी के मैदान में दिखा युवाओं का जोश राजगीर में दो दिनों तक चला रोमांचक टूर्नामेंट राजगीर, निज प्रतिनिधि। राजगीर के हॉकी स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय नालंदा हॉकी लीग के पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में शनिवार को बीसीसीए राजगीर ने एसएसए को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। पहले हाफ में बीसीसीए की ओर से अंकित ने शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके जवाब में एसएसए के अनिकेत ने एक गोल कर स्कोर को बराबरी पर ला दिया। लेकिन, दूसरे हाफ में आदर्श ने निर्णायक गोल कर बीसीसीए को फिर से बढ़त दिलाई, जिसे टीम ने अंत तक बरकरार रखा। दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां दोनों ओर से आक्रामक खेल हुआ लेकिन संयम और टीमवर्क के दम पर बीसीसीए राजगीर विजेता बना। विजेता टीम को बिहार हॉकी संघ के महासचिव ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वहीं, उपविजेता टीम को नालंदा हॉकी संघ के सचिव राहुल रंजन ने सम्मानित करते हुए कहा कि नालंदा के युवा खिलाड़ी लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। इस तरह के आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों को मंच मिलता है और भविष्य में वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।