Rajd Panchayat Elections Praveen Kumar Elected Chairperson in Siyani सियानी के प्रवीण तो चकंदरा के अलख बने पंचायत अध्यक्ष, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsRajd Panchayat Elections Praveen Kumar Elected Chairperson in Siyani

सियानी के प्रवीण तो चकंदरा के अलख बने पंचायत अध्यक्ष

सियानी के प्रवीण तो चकंदरा के अलख बने पंचायत अध्यक्ष सियानी के प्रवीण तो चकंदरा के अलख बने पंचायत अध्यक्ष

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफThu, 22 May 2025 10:10 PM
share Share
Follow Us on
सियानी के प्रवीण तो चकंदरा के अलख बने पंचायत अध्यक्ष

सियानी के प्रवीण तो चकंदरा के अलख बने पंचायत अध्यक्ष मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक की देखरेख में राजद के पंचायत अध्यक्षों का चयन चेवाड़ा, निज संवाददाता नगर पंचायत अम्बेडकर चौक के पास एक निजी सभागार में गुरुवार को राजद के प्रखंड अध्यक्ष जनार्दन यादव, मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक सोनू यादव व सहायक पर्यवेक्षक प्रमोद यादव की देखरेख में प्रखंड की छह पचायतों में पार्टी के पंचायत अध्यक्षों का चुनाव कराया गया। प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि सियानी पंचायत के अध्यक्ष प्रवीण कुमार बनाये गये हैं। इसी प्रकार, चकंदरा के अलख निरंजन, एकरामा के पवन रविदास, लहना के सहदेव महतो , लोहान के राजेश कुमार यादव , छठियारा के अरविंद कुमार यादव निर्विरोध पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

जबकि, चेवाड़ा नगर पंचायत की जिम्मेदारी विजय यादव को दी गयी है। मुख्य चुनाव प्रवेक्षक ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से पंचायत स्तर पर पदाधिकारी बनाये गये हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। मौके पर ओम शांति , निशा कुमारी, रामचरित्र दास व अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।