Strange Birth Baby Born with Twin s Body Attached in Bihar Hospital नूरसराय अस्पताल में अजीबोगरीब बच्चे का हुआ जन्म, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsStrange Birth Baby Born with Twin s Body Attached in Bihar Hospital

नूरसराय अस्पताल में अजीबोगरीब बच्चे का हुआ जन्म

फोटो: नूरसराय अस्पताल में अजीबोगरीब बच्चे का हुआ जन्म नूरसराय अस्पताल में अजीबोगरीब बच्चे का हुआ जन्म

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफTue, 20 May 2025 08:17 PM
share Share
Follow Us on
नूरसराय अस्पताल में अजीबोगरीब बच्चे का हुआ जन्म

फोटो: नूरसराय02-नूरसराय अस्पताल में मंगलवार को जन्मा बच्चा। नूरसराय, निज प्रतिनिधि। स्थानीय अस्पताल में मंगलवार की तड़के एक अजीबोगरीब बच्चे का जन्म हुआ। बच्चे के पेट से सटा दूसरे बच्चे का शरीर है। हालांकि, उसका सिर नहीं है। दो पैर और दो हाथ भी है। बच्चा अभी तक स्वस्थ है। इसे इलाज के लिए कई अस्पतालों में रेफर किया गया। कहीं भी चिकित्सक ने इसका इलाज नहीं किया गया तो परिजन थक-हारकर इसे घर लेकर चले गये। दरअसल, परासी गांव की महिला ने इस बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के चाचा विक्की कुमार ने बताया कि महिला का रेगुलर चेकअप हुआ था।

दो बार अल्ट्रासाउंड भी कराया गया। कभी पानी तो कभी खून की कमी बतायी जाती थी। बच्चा स्वस्थ्य है। दूध पी रहा है और सामान्य रूप से रो भी रहा है। परिजनों की माने तो ऐसा लगता है कि दो बच्चे आपस में सटे हुए हैं। उसे नूरसराय से सदर अस्पताल ले गये पर वहां किसी डॉक्टर ने इलाज नहीं किया। इसके बाद उसे पीएमसीएच रेफर किया गया। वहां भी इलाज करने की बजाय एम्स रेफर कर दिया गया। एम्स के चिकित्सकों का कहना था कि इस तरह के बच्चे का क्या इलाज होगा। अब बच्चा अपने घर पर भगवान के भरोसे है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।