Two Students Rescued from Kidnapping in Rajgir Nine Arrested प्रेम प्रसंग में अपहृत दो छात्रों को राजगीर पुलिस ने किया बरामद , Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsTwo Students Rescued from Kidnapping in Rajgir Nine Arrested

प्रेम प्रसंग में अपहृत दो छात्रों को राजगीर पुलिस ने किया बरामद

प्रेम प्रसंग में अपहृत दो छात्रों को राजगीर पुलिस ने किया बरामद प्रेम प्रसंग में अपहृत दो छात्रों को राजगीर पुलिस ने किया बरामद

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफWed, 23 April 2025 10:17 PM
share Share
Follow Us on
प्रेम प्रसंग में अपहृत दो छात्रों को राजगीर पुलिस ने किया बरामद

प्रेम प्रसंग में अपहृत दो छात्रों को राजगीर पुलिस ने किया बरामद अपहरण मामले में नौ लोगों को किया गिरफ्तार, दो गाड़ियां जब्त बरामद छात्रों को पुलिस ने उनके परिजनों को सौंपा फोटो: डीएसपी पीसी: राजगीर में घटना के बारे में जानकारी देते डीएसपी सुनील कुमार सिंह। राजगीर, निज संवाददाता। राजगीर पुलिस ने प्रेम प्रसंग में दो छात्रों का अपहरण करने वाले नौ लोगों को दो गाड़ियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की तत्परता से अपहृत दोनों छात्रों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले का खुलासा करते हुए बुधवार को डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि राजगीर थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि छबिलापुर रोड में महादेवपुर गांव के पास एक सफेद रंग की गाड़ी में कुछ लोग एक युवक के हाथ-पैर बांधकर मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की गाड़ी देखकर वहां पहले से खड़ी दो गाड़ियों में सवार लोग छबिलापुर की ओर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक गाड़ी को मेयार मोड़ के पास पकड़ लिया। जबकि, दूसरी गाड़ी को खुदागंज थाना क्षेत्र में छबिलापुर और खुदागंज पुलिस के सहयोग से पकड़ा गया। पहली गाड़ी से जहानाबाद के रामनगर कुदवनचक निवासी विजय चौधरी के पुत्र विशु कुमार और राजा बाजार उत्तरी दौलतपुर निवासी शंकर चौधरी के पुत्र नीतीश कुमार को बरामद किया गया। दोनों इंटर के छात्र हैं। डीएसपी ने बताया कि विशु कुमार के हाथ बंधे हुए थे और उसके कान से खून निकल रहा था, जिसे तत्काल अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में दोनों छात्रों को उनके परिजनों को बुलाकर सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह घटना प्रेम प्रसंग का मामला प्रतीत होता है। इनकी हुई गिरफ्तारी: डीएसपी ने बताया कि अपहरण में इस्तेमाल की गई दोनों गाड़ियां और 12 मोबाइलें बरामद किया गया है। गिरफ्तार लोगों में हरदासपुर (पटना) निवासी अमित कुमार सिंह, पडौरा (आरा) निवासी भारत कुमार, आरा निवासी हरेराम सिंह (चालक), पटना निवासी आदित्य कुमार व पीयूष कुमार, नगरनौसा (नालंदा) निवासी रौशन कुमार (चालक), बेलछी (पटना) निवासी अमर कुमार, ख्वाजा कलां (पटना सिटी) निवासी आशीष कुमार व अमन कुमार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने दोनों गाड़ियां भाड़े पर ली थीं। लड़की के बुलाने पर राजगीर आए थे छात्र: डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार एक आरोपी की भतीजी से विशु का प्रेम प्रसंग था। आरोपी ने अपनी भतीजी को समझाने की कोशिश की थी। लेकिन, जब वह नहीं मानी तो उसने विशु को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। लड़की ने फोन कर विशु को राजगीर बुलाया। विशु अपने दोस्त नीतीश के साथ बाइक से जहानाबाद से राजगीर पहुंचा। यहां पहले से घात लगाए लोगों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया और मारपीट शुरू कर दी। तभी, किसी राहगीर की नजर पड़ने पर पुलिस को सूचना दी गई। छापेमारी अभियान में ये थे शामिल : छापेमारी अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, राजगीर के थानाध्यक्ष रमन कुमार, खुदागंज के थानाध्यक्ष खुदागंज जयप्रकाश पासवान, पुलिस अवर निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक काजल कुमारी और प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक भानु प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।