Lakhisarai Police Conducts Night Check Campaign to Control Crime तीन घंटे तक चला रोको टोको अभियान, पूछताछ, Lakhisarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsLakhisarai Police Conducts Night Check Campaign to Control Crime

तीन घंटे तक चला रोको टोको अभियान, पूछताछ

लखीसराय में बुधवार की रात एसपी अजय कुमार के निर्देश पर सभी थानों द्वारा तीन घंटे का रोको टोको जांच अभियान चलाया गया। पुलिस ने वाहन चालकों की जांच की और संदिग्ध मामलों में पूछताछ की। तेतरहाट थाना...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायFri, 25 April 2025 12:52 AM
share Share
Follow Us on
तीन घंटे तक चला रोको टोको अभियान, पूछताछ

लखीसराय, एक प्रतिनिधि । एसपी अजय कुमार के नर्दिेश पर सभी थाना के द्वारा एक साथ बुधवार की रात तीन घंटे का रोको टोको जाँच अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर थाना, कवेया थाना, यातयत पोस्ट, किउल थाना, सूरजगड़ा थाना, बढ़हिया थाना, रामगढ़ चौक थाना, हलसी थाना, तेतरहत थाना ने रोको टोक जांच अभियान चलाया। एसपी, एसडीपीओ सहित सभी पुलिस पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से निरीक्षण भी किया। अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था संधारण को देर रात तक अभियान चलाया गया। इसके साथ ही रात में पुलिस गसती की भी जांच की गई। एसआइएटी जवानों और पुलिस के मोटरसाइकिल दस्ता के साथ थाना की पुलिस के द्वारा चलाये गये इस अभियान में सड़क पर रात के वक्त आने जाने वाले वाहन चालकों को रोक कर जांच की गयी। उनके रात में निकलने के कारणों की जानकारी ली गयी। संदग्धि होने पर उनसे गहन पूछताछ की गयी। एसपी अजय कुमार ने कहा कि पिछले दिनों से पुलिस के द्वारा रोको टोको अभियान चलाया जा रहा है।

वाहनों की जांच में आठ हजार जुर्माना वसूला: लखीसराय। तेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत नूनगढ़ चेकपोस्ट पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। मृत्युंजय कुमार ने बताया की बॉर्डर इलाका नूनगढ़ चेक पोस्ट पर दो और चार पहिया वाहन की जांच की। दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट और कागजात देखे और चार पहिया वाहनों के सीटबेल्ट-डक्किी की जांच की। कई वाहन का चालान कटा गया। दस वाहन से आठ हजार रुपए का राजस्व वसूला गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।