पेड़ से लटका मिला युवक का शव
राजगीर थाना क्षेत्र के चमरडीहा गांव की पेड़ से लटका मिला युवक का शव पेड़ से लटका मिला युवक का शव पेड़ से लटका मिला युवक का शव

राजगीर थाना क्षेत्र के चमरडीहा गांव की घटना पारिवारिक विवाद में आत्महत्या की आशंका राजगीर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के चमरडीहा गांव में रविवार को पेड़ से लटका युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान बेन थाना क्षेत्र के करजारा गांव निवासी 32 वर्षीय राकेश राम के रूप में की गयी है। वह अपनी ससुराल आया हुआ था। चर्चा है कि पारिवारिक विवाद में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने बताया कि वह अपनी ससुराल में पूजा के कार्यक्रम में शामिल होने आया था। यहां पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आशंका है कि इसी विवाद में उसने घर जाते समय रास्ते में फांसी लगा ली।
थानाध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि चौकीदार शिव कुमार ने शव मिलने की सूचना दी थी। सूचना पाकर पहुंचे जवानों ने उसे पेड़ से नीचे उतारा। युवक की जेब में मिले पैन कार्ड व मोबाइल से उसकी पहचान की गयी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पारिवारिका विवाद में आत्महत्या की आशंका जतायी जा रही है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।