BJP Committee Meeting Highlights Welfare Schemes for Dalit Children and Elders पीएम मोदी ने देश की सुरक्षा व्यवस्था को बनाया सशक्त, Buxar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsBJP Committee Meeting Highlights Welfare Schemes for Dalit Children and Elders

पीएम मोदी ने देश की सुरक्षा व्यवस्था को बनाया सशक्त

भाजपा कार्यसमिति की पहली बैठक में दलित बच्चों, बच्चियों और बुजुर्गों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा हुई। मंत्री जनक राम ने प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय सेना का आभार व्यक्त किया। बैठक में...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरSat, 24 May 2025 09:06 PM
share Share
Follow Us on
पीएम मोदी ने देश की सुरक्षा व्यवस्था को बनाया सशक्त

कार्यसमिति दलित बच्चों, बच्चियों व बुढ़े बूजूर्ग के अनेक योजनाएं चल रही है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भारतीय सेना के जवानों के प्रति आभार फोटो संख्या- 32 कैप्सन- शनिवार को कार्यसमिति की बैठक में शामिल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल, संजय सरावगी, जनक राम व ओमप्रकाश भुवन व अन्य। बक्सर, हमारे संवाददाता। भाजपा कार्यसमिति की पहली बैठक शनिवार को शहर के एक निजी सभागार में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन व संचालन लक्ष्मण शर्मा ने की। जिला कार्यसमिति में अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री जनक राम, भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, पूर्व विधायक दिलमणी देवी, प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा भी उपस्थित रहे।

इस दौरान मंत्री जनक राम ने कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर के सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भारतीय सेना के जवानों के प्रति आभार है। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपने आप में इतना सशक्त बना दिया है कि अपने लोगों की रक्षा खुद कर सकता है। जिले के दलित बच्चों, बच्चियों तथा बुढ़े बूजूर्ग के अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है जिससे काफी लोग लाभान्वित हो रहे हैं। लोगों का विकास हो रहा है। गरीब और दलितों को कोई कुछ दे रहा है तो वो हैं नरेंद्र मोदी और यहां नीतीश कुमार हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत ही पार्टी की पूंजी है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष भोला सिंह ने भी कार्यकर्ता के महत्व, मेहनत और उसकी निष्ठा को सलाम करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता जाहिर की। कार्यकर्ताओं को पार्टी का अनमोल धरोहर बताया पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को पार्टी का अनमोल धरोहर बताया। कहा कि आप ही के बीच का कल कोई विधायक बनता है, कोई मंत्री बनता है। हर कार्यकर्ता का भी फर्ज है की वे भी संगठन को मजबूत एवं सशक्त बनाने में अपनी भूमिका दोहराते रहे। प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा ने कहा कि समाज के हर तबके के लोगों को जोड़ने का काम करना है तो वो बूथ के माध्यम से ही संभव हो सकता है। भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने 30 मई को बिक्रमगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को सफल बनाने के लिए कौन कौन से जरूर काम किया जाए, इसकी चर्चा कार्यकर्ताओं के साथ किया। कार्यक्रम का समापन भाषण मीना सिंह कुशवाहा ने की। बैठक में मुख्य रूप से संतोष रंजन राय, शेषनाथ पाठक, प्रदीप दुबे, भोला सिंह, प्रियव्रत सिंह, केदारनाथ तिवारी, राणा प्रताप सिंह, सचितानन्द भगत, सिद्धनाथ सिंह, विनोद राय, धनंजय त्रिगुण, पुनीत सिंह, सौरभ तिवारी, धनंजय राय, विजय मिश्र, निर्भय राय, प्रमोद मिश्रा, रानी चौबे, रेखा देवी, शीला त्रिवेदी, ओमज्योति भगत, संध्या पाण्डेय, पुष्पांजलि देवी, उषा दुबे, वर्षा पाण्डेय, पिंकी पाठक व उमाशंकर राय थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।