International Yoga Day Celebration in Buxar Over 1500 Participants Engage in Yoga Festivities पन्द्रह सौ से अधिक लोगों ने फाउंडेशन स्कूल में किया योग, Buxar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsInternational Yoga Day Celebration in Buxar Over 1500 Participants Engage in Yoga Festivities

पन्द्रह सौ से अधिक लोगों ने फाउंडेशन स्कूल में किया योग

बक्सर में मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान द्वारा अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के 68 दिन शेष रहते योगोत्सव का आयोजन किया गया। 1,500 से अधिक लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पौधारोपण, दीप-प्रज्ज्वलन, और...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरMon, 14 April 2025 09:00 PM
share Share
Follow Us on
पन्द्रह सौ से अधिक लोगों ने फाउंडेशन स्कूल में किया योग

युवा के लिए बिजनेश न्यूज, पी टू ----------- बक्सर। मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (एमडीएनआईवाई) आयुष मन्त्रालय, भारत सरकार एवं आर्यावर्त सिद्धान्त संरक्षक न्यास द्वारा अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के 68 दिन शेष रहने पर योगोत्सव का आयोजन हुआ। फाउण्डेशन स्कूल के विशाल ग्राउण्ड में 1,500 से अधिक लोगों ने योग को आत्मसात किया। कार्यक्रम का आरम्भ पौधारोपण कर किया गया। इसके बाद दीप-प्रज्ज्वलन, शंखनाद एवं मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। इस मौके पर अभिराम सुन्दर ने ओजस्वी वाणी से संचालन किया। प्रधानाचार्य व संस्था के विशिष्ट सदस्य विकास ओझा ने अतिथियों को पुष्पहार, अगंवस्त्र एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु उपहार स्वरुप पौधा प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम तीन दिनों से चल रहा था। जिसमें पहले दिन योग चित्रकारी व योग निबन्ध प्रतियोगिता, दूसरे दिन योगासन प्रतियोगिता एवं विभिन्न स्थानों से समागत प्रतिभागियों को योग प्रोटोकाल का अभ्यास कराया गया। आनलाइन जुड़ी मुख्य अतिथि पद्मश्री सन्तोष यादव ने कहा कि योग आर्यावर्त के मनीषियों के अद्भुत तप का फल है जिसे आज हम सभी सहजता के साथ प्राप्त कर रहे हैं। योगगुरु वर्षा पाण्डेय ने योग की अनिवार्यता पर प्रकाश डाला। वहीं, स्कूल के सभागार में अन्तरराष्ट्रीय योग सेमिनार किया गया। जिसमें देश-विदेश से आनलाइन विश्वविख्यात योगियों ने अपना सम्बोधन वैदिक योग विज्ञान से समाज कल्याण पर व्याख्यान दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।