Launch of Bhojpuri Magazine Sanjhavat at Arya Academy Buxar भोजपुरी पत्रिका संझवत से साहित्य को मिलेगी नवीन ऊर्जा, Buxar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsLaunch of Bhojpuri Magazine Sanjhavat at Arya Academy Buxar

भोजपुरी पत्रिका संझवत से साहित्य को मिलेगी नवीन ऊर्जा

बक्सर के आर्या एकेडमी में शनिवार को भोजपुरी पत्रिका 'संझवत' का लोकार्पण डॉ. रामरक्षा मिश्र विमल द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभिन्न साहित्यकारों ने पत्रिका की महत्ता और संपादक के योगदान की सराहना की।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरSat, 24 May 2025 09:07 PM
share Share
Follow Us on
भोजपुरी पत्रिका संझवत से साहित्य को मिलेगी नवीन ऊर्जा

युवा के लिए ------- बक्सर, निज संवाददाता। नगर के बंगाली टोला स्थित आर्या एकेडमी में शनिवार को डॉ. रामरक्षा मिश्र विमल द्वारा संपादित भोजपुरी पत्रिका 'संझवत' का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर भोजपुरी साहित्य मंडल के सचिव डॉ. अरुण मोहन 'भारवि' ने भोजपुरी पत्रकारिता की वर्तमान स्थिति में 'संझवत' की महत्ता बताते हुए संपादक डॉ. विमल के योगदान की सराहना की। वरिष्ठ आलोचक विष्णुदेव तिवारी ने कहा कि संवाद निरर्थक नहीं होते और संझवत संवाद से भोजपुरी भाषा और साहित्य को नवीन ऊर्जा मिलेगी। विशिष्ट वक्ता श्रीभगवान पांडेय ने पत्रिका के कलेवर से कंटेंट तक की सराहना करते हुए कहा कि संझवत का यह आलोचना अंक एक संग्रहणीय अंक है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. रामेश्वर प्रसाद वर्मा ने संपादन कला की प्रशंसा करते हुए पत्रिका की नई संभावनाओं पर प्रकाश डाला। अंत में डॉ. रामरक्षा मिश्र विमल ने नियमित रूप से संझवत पत्रिका के प्रकाशन का संकल्प दुहराया। इस अवसर पर शिव बहादुर पाण्डेय 'प्रीतम', शशिभूषण मिश्र, रामेश्वरनाथ मिश्र 'विहान', अतुल मोहन प्रसाद, उमेश पाठक 'रवि', कुशध्वज सिंह 'मुन्ना', नागेन्द्र उपाध्याय, रामरक्षा मिश्र विमल, श्रीभगवान पाण्डेय, विष्णुदेव तिवारी, अरुण मोहन 'भारवि' उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।