Public Hearing in Simri Resolves Land Disputes 7 Cases Settled जनता दरबार में निपटे सात मामले, Buxar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsPublic Hearing in Simri Resolves Land Disputes 7 Cases Settled

जनता दरबार में निपटे सात मामले

सिमरी में भूमि विवाद को लेकर जनता दरबार आयोजित किया गया। इसमें 15 मामले आए, जिनमें से 7 का निपटारा तुरंत किया गया। सीओ भगवती शंकर पाण्डेय और थानाध्यक्ष कमल नयन पाण्डेय मौजूद थे। शेष 8 मामलों के...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरSat, 24 May 2025 09:12 PM
share Share
Follow Us on
जनता दरबार में निपटे सात मामले

सिमरी। भूमि विवाद को लेकर शनिवार को सिमरी थाना परिसर में जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार में प्रखंड क्षेत्र से काफी संख्या में फरियादी जुटे थे। इस दौरान कुल 15 ज़मीन विवाद के मामले आए, जिसमें 7 मामले आपसी सहमति के आधार पर ऑन द स्पॉट निष्पादित कर दिए गए। जनता दरबार में सीओ भगवती शंकर पाण्डेय व थानाध्यक्ष कमल नयन पाण्डेय मौजूद थे। शेष 8 मामलों के पक्षकारों को अगले शनिवार को जरूरी कागज़ातों के साथ उपस्थित होने को कहा गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।