Strict Action Against Stubble Burning in Katni as Farmers Prepare for Harvest खेतों में पराली जलाना किसानों पर पड़ सकता है मंहगा, Buxar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsStrict Action Against Stubble Burning in Katni as Farmers Prepare for Harvest

खेतों में पराली जलाना किसानों पर पड़ सकता है मंहगा

कटनी में किसान कटाई की तैयारी कर रहे हैं, जबकि कृषि विभाग ने खेतों में पराली जलाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। अधिकारियों ने बताया कि हार्वेस्टर में स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगाकर धान की कटाई की...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरTue, 22 Oct 2024 08:53 PM
share Share
Follow Us on
खेतों में पराली जलाना किसानों पर पड़ सकता है मंहगा

कटनी की तैयारी खेत में पराली जलाने वालों पर कानून सम्मत होगी कार्रवाई कटाई के दौरान किसानों को लगाना है स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम डुमरांव, निज संवाददाता। खेतों में धान पकने लगे हैं। किसान अब कटनी की तैयारी में जुट गए हैं। कहीं-कहीं कटनी शुरू भी हो गई है। समय-समय पर बारिश होने से धान की पैदावार अच्छी हुई है। कृषि विभाग के अधिकारी प्रति हेक्टेयर कितनी धान हुई है। इसका आकलन कटनी के बाद लगा पाएंगे। विभागीय अधिकारी किसानों को खेतों में पराली नहीं जलाने की सख्त हिदायत दिए हैं। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी शेखर सुमन ने बताया कि खेतों में पराली जलाने को लेकर कृषि सलाहकारों व अन्य कर्मियों को इसकी देखरेख करने का निर्देश दिया गया है। जो किसान खेतों पराली जालाएंगे, उनपर विधि सम्मत कार्रवाई होगी। कृषि पदाधिकारी ने बताया कि हार्वेस्टर में एसएमएस सिस्टम लगाकर धान की कटाई करनी है। इस सिस्टम के माध्यम से मशीन को नीचे कर देने से धान की कटाई जड़ से होती है। सरकार की ओर से धान या गेहूं की पराली को खेत में नहीं जलाना है। अधिकारियों ने बताया कि राजकीय कृषि विकास योजना के तहत किसानों को कृषि क्षेत्र में लाभ पहुंचाया जा रहा है। रबी फसल में केवल मसूर का बीज ही किसानों में वितरित किया जा रहा है। गेहूं, चना और सरसों का बीज वितरण नहीं होने से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मांग को भेज दिया गया है। इधर, प्रतिदिन किसानों की बात स्थानीय अधिकारियों को सुननी पड़ रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।