पार्टी को सशक्त व मजबूत बनाकर पुन: बिहार में बनाए एनडीए की सरकार: मंत्री
गिकी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू, क्षेत्रीय प्रभारी संतोष रंजन राय, जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह , व अन्य पेज चार पर छपरा , एक संवाददाता। सूबे के सूचना व प्रौद्योगिकी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने कहा कि...

छपरा , एक संवाददाता। सूबे के सूचना व प्रौद्योगिकी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने कहा कि बिहार में पुन: एनडीए की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हर क्षेत्र में विकास हुआ है। पार्टी के छपरा स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। केंद्र व राज्य की सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि बिहार ने तो विकास का एक नया आयाम गढ़ने का काम किया है। जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री जगन्नाथ ठाकुर ने कहा कि संकल्प के साथ हर बूथ को मजबूत व सशक्त बनाना है।
मंडल अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष व सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील की।क्षेत्रीय प्रभारी सह प्रदेश मंत्री संतोष रंजन राय ने कहा कि मंडल अध्यक्ष अपने उत्तरदायित्व को समझें और बूथ को मजबूत बनाने का हर संभव प्रयास करें क्योंकि चुनाव जीतने के लिए बूथ जीतना जरूरी है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष व सभी वरिष्ठ पदाधिकारीयों ने अपना बूथ सबसे मजबूत मंत्र के तहत बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाने का संकल्प लिया। सभी मंडलों की कार्यसमिति, बूथ समिति को यथा शीघ्र बना कर हर मंडल अध्यक्ष को अपने- अपने मंडल में 30 मई के पहले मंडल कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न कराने का सुझाव दिया। शक्ति केंद्र (पंचायतअध्यक्ष) का गठन करने व मुख्य संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन किया । साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने, आपरेशन सिंदूर की सफलता की चर्चा समाज में करने और अपने देश के सेना के सम्मान में हर मंडल में एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा निकालने और 29 मई को पटना व 30 मई को बक्सर में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम समेत कई अन्य विषयों पर मार्गदर्शन व सुझाव दिया । पूर्व में जिला प्रभारी अनूप श्रीवास्तव, पूर्व विधायक विनय सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तूफैल कादरी, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, वेदप्रकाश उपाध्याय, प्रदेश पदाधिकारी नीरज गौतम, उपेंद्र सिंह,हेमनारायण सिंह , अभय सिंह ने संयुक्त रूप से पंडित दीन दयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की । मौके पर पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी, रमाकांत सिंह सोलंकी, धर्मेंद्र सिंह, जिला महामंत्री विवेक सिंह, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र साह, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष छोटी कुमारी, निरंजन शर्मा, पूर्व जिला महामंत्री शत्रुघन भक्त,जिला प्रवक्ता सुशील कुमार सिंह, मदन कुमार सिंह, अर्धेंदु शेखर,श्रीनिवास सिंह, अनु सिंह,कृष्णा राम, राखी गुप्ता, अभय सिंह, बलवंत सिंह, शांतनु कुमार,सत्यानंद सिंह,विकास गुप्ता,अर्जुन सिंह, राजीव सिंह, रंजन यादव, तारा देवी, मीरा देवी, सुषमा सोनी, सुनीता देवी, भरत मांझी, दीपक सिंह,जीतू कुशवाहा के अलावा काफी संख्या में मंडल अध्यक्ष, कार्य समिति सदस्य ,पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।