बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति कार्यालय का उद्घाटन
21 दिघवारा बीस सूत्री कार्यालय का उद्घाटन करते पूर्व विधायक विनय व अन्य अतिथिगण या। बीस सूत्री अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, उपाध्यक्ष नीतेश कुमार पटेल समेत बीस सूत्री सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित...

दिघवारा निसं। दिघवारा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में सोमवार को बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति कार्यालय का उद्घाटन प्रदेश भाजपा अनुशासन समिति के अध्यक्ष व पूर्व विधायक बिनय कुमार सिंह व जदयू प्रदेश उपाध्याय बैधनाथ प्रसाद सिंह विकल ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। बीस सूत्री अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, उपाध्यक्ष नीतेश कुमार पटेल समेत बीस सूत्री सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके बीडीओ अमर नाथ, सीओ मिट्ठू प्रसाद, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि दिलीप कुमार सिंह, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष राजीव सिंह, भाजपा नेता कृष्णा राम, जयशंकर बैठा, विकास गुप्ता, मुखिया संघ अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, सरपंच संघ अध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह, मुखिया गुड्डेश्वर सिंह, सोनपुर बीस सूत्री अध्यक्ष आदित्य कुशवाहा, मुखिया प्रतिनिधि कौशल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, पूर्व मुखिया राकेश कुमार सिंह, संजय सिंह समेत पंचायतों के प्रतिनिधि व गणमान्य ग्रामीण उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक श्री सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं अब हर घर तक पहुंच रहीं हैं। सड़क, बिजली और अन्य जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी जाति धर्म वर्ग के लोगों को मिल रहा है। सरकार के प्रतिनिधि के रूप में बीस सूत्री समिति के अध्यक्ष व सदस्य योजनाओं के क्रियान्वयन को धरातल पर पहुंचाने में अपनी महती भूमिका अदा करें। जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष बैधनाथ प्रसाद सिंह विकल ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के कार्यकाल में अनेक योजनाएं व विकास का काम चल रहा है। प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि हमलोग एकजुट होकर दिघवारा प्रखंड में विकास का काम करेंगे। पदभार ग्रहण करने के बाद बीस सूत्री अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने कहा कि लोगों तक योजना पहुंचाना हमारी पहली प्राथमिकता होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।