Indian Navy s Shailesh Kumar Wins 217 km White Sand Ultra Marathon in Gujarat वाइट सैंड अल्ट्रा रेस के 217 किमी वर्ग में सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास , Chapra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsChapra NewsIndian Navy s Shailesh Kumar Wins 217 km White Sand Ultra Marathon in Gujarat

वाइट सैंड अल्ट्रा रेस के 217 किमी वर्ग में सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास

गड़खा प्रखंड के माधोपुर गांव के निवासी शैलेश कुमार ने गुजरात के कच्छ में आयोजित वाइट सैंड अल्ट्रा में 217 किमी दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया है। उन्होंने यह दौड़ 28:44:02 घंटों में पूरी की। शैलेश ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, छपराSat, 5 April 2025 10:06 PM
share Share
Follow Us on
वाइट सैंड अल्ट्रा रेस के 217 किमी वर्ग में सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास

गड़खा, एक संवाददाता। जिले के गड़खा प्रखंड के माधोपुर गांव निवासी व भारतीय नौसेना में कार्यरत शैलेश कुमार ने गुजरात के कच्छ में आयोजित वाइट सैंड अल्ट्रा में 217 किमी वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। उन्होंने इस अल्ट्रा मैराथन को 28:44:02 घंटा में पूरा किया। यह रेस “हेल रेस सीरीज” की सबसे कठिन रेस थी जो 22 मार्च को शाम 4 बजे शुरू हुई और 24 मार्च की सुबह 8 बजे तक चली। इसमें चार वर्ग की रेस थी 50 किमी, 100 किमी, 160 किमी और 217 किमी। इससे पहले शैलेश ने अक्टूबर 2024 में बैंगलोर में आयोजित “हेन्नूर बम्बू अल्ट्रा” 220 किमी की अल्ट्रा मैराथन को मात्र 26:02:00 घंटा में करके एक भारत में अनोखा रिकॉर्ड बना चुके हैं। शैलेश केवल यहीं तक सीमित नहीं रहे बल्कि उन्होंने कई ऐसे अल्ट्रा मैराथनों में विगत सालों में दौड़ लगा चुके हैं और उसमें विजय भी हासिल कर चुके हैं। इनमें मलनाड अल्ट्रा 110 किमी(कर्नाटक), ला अल्ट्रा 111 किमी (लद्दाख), सोलांग स्काई अल्ट्रा 100 किमी (मनाली), 12 घंटा स्टेडियम रन 116.8 किमी (मुंबई), बॉर्डर अल्ट्रा 160 किमी (राजस्थान) आदि शामिल हैं। शैलेश ने बताया कि उनका अगला अल्ट्रा मैराथन भारत से बाहर ग्रीस में 246 किमी की है जो 27 सितंबर को प्रारंभ होगी और उस दौड़ की तैयारी में वे अभी से लग गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।