Thieves Target Abandoned House in Kopa Village Steal Jewelry and Cash पियानो में ठेकेदार के बंद घर मे ताला तोड़ कर लाखों की चोरी , Chapra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsChapra NewsThieves Target Abandoned House in Kopa Village Steal Jewelry and Cash

पियानो में ठेकेदार के बंद घर मे ताला तोड़ कर लाखों की चोरी

कोपा थाना क्षेत्र के पियानो गांव में ठेकेदार के बंद घर से चोरों ने सोने-चांदी के जेवर और नकद चुरा लिया। यह घटना बीती रात हुई, जब ठेकेदार अब्दुल कयू सेठ अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र में थे। गृहस्वामी...

Newswrap हिन्दुस्तान, छपराSun, 4 May 2025 09:36 PM
share Share
Follow Us on
पियानो में ठेकेदार के बंद घर मे ताला तोड़ कर लाखों की चोरी

कोपा। कोपा थाना क्षेत्र के पियानो गांव में ठेकेदार के एक बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया है। चोरों ने घर में रखे जेवर सहित नकद की चोरी कर ली है। घटना बीती रात की बताई गई है। गृहस्वामी पियानो गांव के ठेकेदार अब्दुल कयू सेठ बताए गए हैं। वे महाराष्ट्र में रह कर ठेकेदारी का काम करते है। कुछ दिनों पहले ही ठेकेदार अपने परिवार को भी साथ ले गए थे। चोरों ने बंद घर का फायदा उठाते हुए घर में रखे कुछ सोने के जेवर, चांदी के आभूषण, बैटरी, गैस सिलेंडर,सहित अन्य सामानों की चोरी की गई है।

प्राप्त जानाकारी तक गृहस्वामी ने अभी थाने में आवेदन नहीं दिया है। कोपा थानाध्यक्ष पिन्टू कुमार ने बताया कि घर बंद रहता है। सभी परिवारिक लोग महाराष्ट्र में रहते हैं। आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।