बीस सूत्री अध्यक्ष बने मो. कामरान, उपाध्यक्ष पंकज
बिरौल में 20 सूत्री समिति का नया गठन किया गया है। इसमें जदयू के मो. कामरान अहमद खां को अध्यक्ष और भाजपा के पंकज कुमार झा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा, तेरह सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है,...

बिरौल। प्रखंड में 20 सूत्री सदस्यों का नये सिरे से गठन मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से किया गया है। इसमें अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के अलावा तेरह सदस्यों को नामित किया गया है। अध्यक्ष पद जदयू प्रखंड अध्यक्ष व साहो गांव निवासी मो. कामरान अहमद खां को दिया गया है। जबकि उपाध्यक्ष के पद भाजपा के दक्षिणी मंडल अध्यक्ष व पघारी गांव निवासी पंकज कुमार झा को मनोनीत किया गया है। इसके अलावा तेरह सदस्यों में दो महिला ठीका गांव की अनीता देवी एवं बलहा गांव की वकीला खातून सहित पुरुष वर्ग सदस्यों में लदहो के महावीर मुखिया बैरमपुर के बीरबल राय, कमरकला के रामसागर राम, उसरी के राधेश्याम, अरगा के राजनारायण मंडल, बलिया के कौशलेंद्र आचार्य, सुपौल बाजार के शिवाकांत सहनी, सम्राट कुमार पासवान, सोनवा डिहुली के सीताराम माझी,पड़री के हीरा ठाकुर एवं गोपाल साहू को बनाया गया है।
अध्यक्ष बने भाजपा के श्रवण कुमार मश्रि
केवटी। प्रखंड के 20 सूत्री का गठन कर लिया गया है। इसके लिए मंत्रीमंडल की ओर से पत्र जारी कर दी गई है। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रवण कुमार मश्रि, उपाध्यक्ष उपेंद्र राय बनाये गये है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।