Indian International Centre s Annual Festival to Showcase Sanskrit University Heritage in Delhi संस्कृत विवि की गतिविधियों से रू-ब-रू होंगे लोग:वीसी, Darbhanga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsIndian International Centre s Annual Festival to Showcase Sanskrit University Heritage in Delhi

संस्कृत विवि की गतिविधियों से रू-ब-रू होंगे लोग:वीसी

इंडियन इंटरनेशनल सेंटर (आईआईसी) अक्टूबर में दिल्ली में अपने वार्षिक महोत्सव के दौरान संस्कृत विश्वविद्यालय की पुस्तकों और ऐतिहासिक वस्तुओं की प्रदर्शनी करेगा। यह महोत्सव 10 से 16 अक्टूबर तक चलेगा,...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाThu, 22 May 2025 03:56 AM
share Share
Follow Us on
संस्कृत विवि की गतिविधियों से रू-ब-रू होंगे लोग:वीसी

इंडियन इंटरनेशनल सेंटर (आईआईसी) अक्टूबर में दिल्ली में आयोजित होने वाले अपने वार्षिक महोत्सव के दौरान संस्कृत विश्वविद्यालय के पुस्तकालय की पुस्तकों एवं पांडुलिपियों के साथ-साथ संग्रहालय में पड़ी ऐतिहासिक वस्तुओं की प्रदर्शनी पर मुख्य फोकस करेगा। महोत्सव दिल्ली के लोदी रोड में 10 से 16 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इस दौरान देश-दुनिया के लोग संस्कृत विश्वविद्यालय की गतिविधियों को करीब से जान सकेंगे। इस संदर्भ में आईसीसी के पदाधिकारियों ने बुधवार को कुलपति प्रो. एलएन पांडेय से भेंट कर महोत्सव के मुख्य विषय वस्तु पर चर्चा की। कुलपति प्रो. पांडेय ने भी इसे गौरव की बात बताते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

कुलसचिव प्रो. ब्रजेशपति त्रिपाठी ने भी कहा कि दिल्ली में आयोजित वार्षिक महोत्सव के जरिये विद्वतजन संस्कृत विश्वविद्यालय के बारे में गहनता से जानेंगे। साथ ही यहां की धरोहरों से भी सभी रूबरू होंगे। पीआरओ निशिकांत ने बताया कि आईआईसी से जुड़े पदाधिकारियों ने पुस्तकालय व दरबार हॉल का अवलोकन किया तथा कुछ पुस्तकें भी खरीदी। कुलपति को भी सेंटर से संबंधित पुस्तक भेंट की गई। सेंटर से जुड़े पदाधिकारियों डॉ. उषा मोक्षी, शुभ्रा टंडन एवं राजीव ने पुस्तको की सूची प्राप्त की एवं महत्वपूर्ण फोटोग्राफी भी की। मौके पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग, पटना के उपाधीक्षक सुजीत नयन, कुलानुशासक डॉ. पुरेंद्र वारिक, सूचना वैज्ञानिक डॉ. नरोत्तम मिश्र, नोडल पदाधिकारी डॉ. रामसेवक झा, डॉ. विभव कुमार झा, अभिमन्यु कुमार सिंह, लक्ष्मी आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।