Loric Festival Celebrated with Cultural Performances and Devotional Songs in Vondihuli Village लोरिक महोत्सव : भोजपुरी गीतों पर देर तक झूमते रहे दर्शक, Darbhanga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsLoric Festival Celebrated with Cultural Performances and Devotional Songs in Vondihuli Village

लोरिक महोत्सव : भोजपुरी गीतों पर देर तक झूमते रहे दर्शक

वनडिहुली गांव के लोरिक धाम में लोरिक महोत्सव के दूसरे दिन भक्ति गीतों से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। लोक गायिका निशा उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों का दिल जीत लिया। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाSun, 11 May 2025 06:00 PM
share Share
Follow Us on
लोरिक महोत्सव : भोजपुरी गीतों पर देर तक झूमते रहे दर्शक

वनडिहुली गांव स्थित लोरिक धाम में लोरिक महोत्सव के दूसरे दिन कार्यक्रम की शुरुआत निशा उपाध्याय के भक्ति गीतों से हुई। कार्यक्रम के शुभारंभ के साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का दौर शुरू हुआ। लोक गायिका निशा उपाध्यक्ष और उनकी टीम ने मंच पर धमाकेदार प्रस्तुति दी। उनके गीतों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। लोरिक महोत्सव को लेकर आयोजित कार्यक्रम स्थलों का प्रखंड प्रमुख आरती कुमारी तथा बीडीओ ने जायजा लिया तथा आयोजन कार्यक्रम से संबंधित बृहद जानकारी ली। कार्यक्रम के दौरान वीर लोरिक ट्रस्ट के संस्थापक रामदयाल दास बार-बार दर्शकों से संयम बनाए रखने की अपील कर रहे थे। उन्होंने बताया कि 12 मई को स्टेज डांसर माही-मनीषा और 13 मई को लोक गायक आर्यन बाबू मंच पर प्रस्तुति देंगे।

महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ मनोरंजन के लिए राम झूला, डिस्को झूला, ड्रैगन झूला, मौत का कुआं, मीना बाजार और जादू का खेल भी दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। वीर लोरिक ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष यादव ने बताया कि वनडिहुली और आसपास के गांवों के स्वयंसेवक कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने में जुटे रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष रामानंद यादव, महासचिव श्याम सुंदर यादव, सचिव रमेश कुशवाहा, राधा कृष्ण महायज्ञ के मुख्य यजमान राम पदारथ यादव उर्फ भुल्ला, भागवत कथा के मुख्य यजमान ध्यानी मंडल, पंसस प्रतिनिधि प्रमोद यादव, पूर्व सरपंच रामकुमार यादव, सिकंदर यादव, प्रमोद यादव महाजन, राम सियाशरण मंडल, पूर्व मुखिया शंकर मंडल, राम बहादुर यादव, श्रवण यादव, ललित यादव, शंभू पंडित, रवि महतो, ज्ञान प्रकाश मंडल, राजीव कुशवाहा, रामदयाल पंडित, रौशन कुशवाहा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।