नवविवाहिता को इंसाफ दिलाने के लिए निकाला आक्रोश मार्च
बोधगया थाना क्षेत्र के मोचारीम गांव में नव विवाहिता रिंकी कुमारी की हत्या के बाद शुक्रवार को ग्रामीणों ने इंसाफ दिलाने के लिए आक्रोश मार्च निकाला। 22 वर्षीय रिंकी को ससुराल वालों ने अपहरण कर गोली...

बोधगया थाना क्षेत्र के मोचारीम गांव के नव विवाहिता रिंकी कुमारी की हत्या के बाद उसे इंसाफ दिलाने के लिए शुक्रवार को आक्रोश मार्च निकाला। पीड़ित के परिजनों के साथ सैकड़ों ग्रामीणों ने मोचारीम गांव से टीका बिगहा, गोदान रोड होते हुए राजापुर मोड़ पहुंचे। आक्रोश मार्च मे शामिल लोगों ने कहा कि हत्या के आरोपित को जल्द से जल्द फांसी की सजा हो और इसमे शामिल अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। बता दें कि 15 फरवरी को घर से निकली 22 वर्षीय रिंकी कुमारी को ससुराल वालों ने अपरहण कर गोली मारकर हत्या कर बाराचट्टी थाना क्षेत्र के सखांवा जंगल में शव को छुपा दिया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कड़ी पूछताछ के बाद बुधवार को शव बरामद किया था। पुलिस ने हत्या करने में शामिल रहे तीन आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का उद्भेदन किया है। हत्या में शामिल मृतक के पति विकास कुमार, जेठ दीपक कुमार और जेठानी सुमन कुमारी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।