डॉ. सुजीत केन्द्रीय हिन्दी सलाहकार समिति के सदस्य मनोनीत
दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. सुजीत कुमार को भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय की हिन्दी सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। उन्होंने पहले भी तीन वर्षों के लिए इस...
दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के मास कम्युनिकेशन एंड मीडिया विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. सुजीत कुमार भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय के हिन्दी सलाहकार समिति के सदस्य के रूप मनोनीत किए गए हैं। डॉ. सुजीत पहले भी तीन वर्षों के लिए 2022 से 2025 तक इस समिति के सदस्य थे और उनके बहुमूल्य योगदान के लिए मंत्रालय ने दोबारा उन्हें अगले दिन वर्षों 2028 तक के लिए नामित किया है। यह समिति अगले दिन वर्षों 2025 से 2028 तक मंत्रालय में हिन्दी में कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सुझाव देने का काम करेगी। पीआरओ मो. मुदस्सीर आलम ने बताया कि डॉ. सुजीत गृह मंत्रालय के शब्द सिंधु परियोजना से भी जुड़े हुए हैं और अब तक उन्होंने मीडिया में प्रयुक्त हो रहे अंग्रेजी के करीब 1100 शब्दों का सरल अनुवाद किया है, ताकि उन अंग्रेजी के शब्दों की जगह हिन्दी के शब्द आम प्रयोग में आ सके।
डॉ. सुजीत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार देश की सभी भाषाओं को आगे बढ़ाने के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने बताया कि हिन्दी सलाहकार समिति के अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी हिन्दी भाषा बढ़े और फले फूले इसको लेकर गंभीर हैं। यही कारण है कि वाणिज्य मंत्रालय भाग क के राज्यों में सर्वाधिक काम हिन्दी में ही होने शुरू हो गए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।