Earth Day Celebrations at Gaya College Environmental Awareness Activities by B Ed Students विश्व पृथ्वी दिवस पर लगाए पौधे, पेंटिंग प्रतियोगिता, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsEarth Day Celebrations at Gaya College Environmental Awareness Activities by B Ed Students

विश्व पृथ्वी दिवस पर लगाए पौधे, पेंटिंग प्रतियोगिता

गया कॉलेज के शिक्षा शास्त्र विभाग ने विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर सह शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया। बीएड प्रशिक्षुओं ने बच्चों के साथ पौधे लगाए और पर्यावरणीय प्रदूषण पर चर्चा की। पेंटिंग...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाTue, 22 April 2025 08:42 PM
share Share
Follow Us on
विश्व पृथ्वी दिवस पर लगाए पौधे, पेंटिंग प्रतियोगिता

गया कॉलेज के शिक्षा शास्त्र विभाग की ओर से विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर मंगलवार को विभिन्न सह शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर सतीश सिंह चंद्र के दिशा निर्देश पर बीएड प्रशिक्षुओं की ओर से चलाए जा रहे हैं अभ्यास शिक्षण कार्यक्रम के दौरान आयोजन हुए। विभाग अध्यक्ष डॉक्टर धनंजय धीरज ने बताया कि मध्य विद्यालय व मध्य विद्यालय भारत सेवा आश्रम में बच्चों के साथ मिलकर पौधे लगाए गए। विद्यार्थियों के बीच पेड़ पौधों के महत्व पर बीएड प्रशिक्षुओं ने चर्चा की। टी मॉडल स्कूल व शाहिद आरक्षी मध्य विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता करायी गयी। इसमें विभिन्न पोस्ट के माध्यम से विद्यार्थियों ने पर्यावरणीय खतरे के प्रति एक संदेश दिया। साथ ही पर्यावरणीय प्रदूषण को कम करने के विभिन्न उपायों पर भी चर्चा की। मिशन मध्य विद्यालय , गेवाल बीघा में विद्यार्थियों के लिए पर्यावरणीय जागरूकता पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यहां डॉ. धीरज ने कहा कि आज पर्यावरणीय प्रदूषण एक वैश्विक चुनौती है। आज भारत ही नहीं संपूर्ण विश्व इस चुनौती से जूझ रहा है। ग्लोबल वार्मिंग अम्ल वर्षा और परिस्थितिकीय संतुलन जैसी कई वैश्विक समस्या है जो संपूर्ण मानव जाति के लिए हानिकारक है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने व बारिश के पानी को संरक्षित करने की अपील की।

मौके पर इंटर्नशिप को-आर्डिनेटर डा रानी नीना प्रियदर्शनी , डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. सदरे आलम, अमरेंद्र कुमार व निखत परवीन अजय शर्मा सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे। यह जानकारी जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ धर्मेंद्र कुमार ने दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।