महिला संवाद: महिला सशक्तिकरण के नये रास्तों पर चर्चा
जिले के सभी प्रखंडों में मंगलवार को 54 ग्राम संगठनों द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। महिलाओं ने अपनी समस्याओं को साझा किया और महिला सशक्तिकरण के नए रास्तों पर चर्चा की। कार्यक्रम का...

जिले के सभी प्रखंडों में मंगलवार को 54 ग्राम संगठनों की ओर से महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। टिकारी और मोहनपुर के चार ग्राम संगठनों जबकि अन्य सभी प्रखंडों में दो-दो ग्राम संगठनों के माध्यम से कार्यक्रम का आयोजना किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने स्थानीय समस्याओं को खुले मंच पर रखा। महिलाओं की समस्यायों को महिला संवाद एप के माध्यम से आयोजक दल को नोट भी किया। कई महिलाओं ने अपना अनुभव साझा करते हुए महिला सशक्तिकरण के नये रास्तों पर चर्चा की। संवाद के दौरान महिला शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा तथा उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर बात की गई। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देने के उद्देश्य से महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस संवाद का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना, उनकी आवाज को बुलंद करना और उनके सामाजिक, आर्थिक तथा राजनैतिक सशक्तिकरण को सुनिश्चित करना है। समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने को लेकर चर्चा की गई। समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल की बात की गई। आयोजकों ने कहा कि, यह पहल महिलाओं के हित में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। आगे भी महिला संवाद जैसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।