Education Officer Reviews Computer Lab and Educational Activities at Composite School स्मार्ट क्लास एवं कंप्यूटर लैब से रूबरू हुए बीईओ, Balrampur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalrampur NewsEducation Officer Reviews Computer Lab and Educational Activities at Composite School

स्मार्ट क्लास एवं कंप्यूटर लैब से रूबरू हुए बीईओ

Balrampur News - बलरामपुर, संवाददाता। कंपोजिट विद्यालय कतैयाभारी में खंड शिक्षाधिकारी ने कंप्यूटर लैब एवं शैक्षिक

Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुरTue, 22 April 2025 08:45 PM
share Share
Follow Us on
स्मार्ट क्लास एवं कंप्यूटर लैब से रूबरू हुए बीईओ

बलरामपुर, संवाददाता। कंपोजिट विद्यालय कतैयाभारी में खंड शिक्षाधिकारी ने कंप्यूटर लैब एवं शैक्षिक गतिविधियों का अवलोकन किया। विद्यालय में कंप्यूटर लाइव की उत्तम व्यवस्था एवं छात्रों को कंप्यूटर के साथ अन्य विषयों की तैयारी की प्रशंसा करते हुए अध्यापकों की सराहना की।

खंड शिक्षाधिकारी पचपेड़वा घनश्याम वर्मा शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट स्कूल कतैयाभारी के कंप्यूटर लैब से अवगत हुए। लैब में बच्चे प्रोजेक्टर पर पढ़ाई करते मिले। इतना ही नहीं छात्रों को उत्तम शिक्षा के साथ तकनीकी शिक्षा में भी तैयारी कराई जा रही है, जिसके लिए स्मार्ट क्लास प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को तकनीकी जानकारी दी जा रही है। खंड शिक्षाधिकारी ने प्रधानाध्यापक अवधेश यादव एवं उनके सहयोगी शिक्षक की टीम की प्रशंसा करते हुए ऐसे ही कंप्यूटर लैब व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्यालय के बच्चों से स्मार्ट क्लास एवं कंप्यूटर के संबंध में विधिक जानकारी ली, जिसमें अधिकांश बच्चों ने कंप्यूटर के तकनीकी कोर्स खंड शिक्षाधिकारी के साथ साझा किया। उन्होंने विद्यालय प्रधानाध्यापक सहित शिक्षकों के मेहनत की सराहना करते हुए छात्रों को कंप्यूटर का बेसिक जानकारी के साथ तकनीकी जानकारी में भी निपुण होने की बात कही। बीईओ कार्यक्रम अवलोकन के दौरान छात्रों के शैक्षिक प्रगति, नामांकन संख्या व संचारी रोग से बचाव अभियान सहित अन्य बिंदुओं से रूबरू हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।