कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का गठन
राज्य सचिवालय द्वारा विकास कार्यों को तेज करने के लिए बाराचट्टी में प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का गठन किया गया है। इसमें अजय कुमार चंद्रवंशी अध्यक्ष और महेंद्र प्रसाद उपाध्यक्ष बनाए गए...

बाराचट्टी, एक संवाददाता। विकास कार्यों को गति देने के मकसद से राज्य सचिवालय की ओर से प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का गठन किया गया है। इसके तहत बाराचट्टी में समिति के अध्यक्ष अजय कुमार चंद्रवंशी जबकि उपाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद बनाए गए हैं। समिति में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के विभिन्न घटक दलों के 15 लोगों को रखा गया है। इधर मोहनपुर में बनाई गई कमेटी के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी और संजीव कुमार उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। समझा जाता है कि विधानसभा चुनाव के पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को पूरी तरह एक्टिव करने के उद्देश्य से प्रखंडों में सशक्त कमेटी का निर्माण किया गया है। जिसमें सोशल इंजीनियरिंग का पूरा ख्याल रखा गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।