नगर निगम का सरकारी भवनों पर होल्डिंग टैक्स 6.60 करोड़ से अधिक बकाया
नगर निगम का सरकारी भवनों पर होल्डिंग टैक्स 6.60 करोड़ से अधिक बकायानगर निगम का सरकारी भवनों पर होल्डिंग टैक्स 6.60 करोड़ से अधिक बकायानगर निगम का सरका

गया जी नगर निगम क्षेत्र के दर्जनों सरकारी भवन पर करोड़ो रुपये का होल्डिंग टैक्स बकाया है। शहर के ऐसे लगभग 54 संस्थान हैं जिनपर नगर निगम के 6 करोड़ 60 लाख से अधिक बकाया है। सभी निगम को भवन कर जमा कर दे तो उस राशि से निगम कई महीने तक अपने कर्मियों को वेतन दे सकता है। शहर के आवासीय व व्यवसायी भवन कर लोग जमा कर रहे हैं। वहीं, सरकारी भवनों में कुछ तो जमा कर रहे है, लेकिन कुछ पर एक करोड़ से अधिक राशि बाकी है। इसके लिए निगम की ओर से लगतार पत्रचार किया जा रहा है।
6 करोड़ से अधिक सरकारी भवनो पर है बकाया गया जी नगर निगम के दिए गये आकड़ों के अनुसार सत्र 2025-26 के दौरान शहर के 54 से अधिक सरकारी भवनों पर छह करोड़ से अधिक बकाया है। इनमें सबसे अधिक अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज पर 1 करोड़ 96 लाख की राशि बकाया दिखाया गया है। इसके अलावा सरकारी बस स्टैंड का 39 लाख रुपये बकाया दिखाया गया है। मगध मेडिकल अस्पताल का 15 लाख बकाया दिखाया गया है। सेंट्रल जेल पर 16 लाख से अधिक बकाया दिखाया गया है। इस तरह कुल 6 करोड़ 64 लाख 75 हजार से अधिक राशि बकाया दिखाया गया है। बकायेदारों को भेजी जाती है नोटिस गया नगर निगम के राजस्व पदाधिकारी कनक कुमार ने बताया कि जिन सरकारी भवनों पर होल्डिंग टैक्स बकाया है। उन्हें प्रत्येक वित्तीय वर्ष में राशि जमा करने के लिए नोटिस भेजा जाता है। इस वर्ष भी नोटिस भेजने के लिए तैयार किया जा रहा है। नोटिस भेजने के बाद कुछ लोग राशि जमा भी करते है। वहीं कितनों को फंड की समस्या होने के कारण राशि का भुगतान नहीं कर पाते है। इस बार फिर से नोटिस भेजने की तैयारी चल रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।