Delhi CM Rekha Gupta Honors Pilibhit s Flute Craftsmanship बांसुरी को सम्मान से माथे पर लगाया दिल्ली की सीएम ने, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsDelhi CM Rekha Gupta Honors Pilibhit s Flute Craftsmanship

बांसुरी को सम्मान से माथे पर लगाया दिल्ली की सीएम ने

Pilibhit News - बांसुरी कारोबारी ने दिल्ली में की वहां की मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंटबांसुरी को सम्मान से माथे पर लगाया दिल्ली की सीएम नेबांसुरी को सम्मान से माथे प

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतThu, 22 May 2025 05:32 AM
share Share
Follow Us on
बांसुरी को सम्मान से माथे पर लगाया दिल्ली की सीएम ने

पीलीभीत। जिले की शान और एक जिला एक उत्पाद में शामिल बांसुरी के सुरों को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी नमन किया। नई दिल्ली में बांसुरी सौंप कर बांसुरी कारोबारी ने इसके बारे में मुख्यमंत्री को नई नई जानकारियां दीं। मुख्यमंत्री ने पीलीभीत जनपद को लेकर कई अन्य रोचक जानकारियां भी ली। बांसुरी के जरिए पीटीआर तक की धमक सीएम हाऊस तक पहुंची है। दिल्ली राज्य की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात करते हुए बांसुरी कारोबारी जुनैद नबी ने बांसुरी सौंपी। तो उत्साहिक दिल्ली की मुख्यमंत्री ने पूरी जानकारी ली। इस दौरान पीलीभीत टाइगर रिजर्व को लेकर भी चर्चा की गई।

बांसुरी कारोबारी ने उन्हें बताया कि यह उसी जिले का एक जनपद एक उत्पाद है कि जहां के बाघों की दहाड़ पूरी दुनिया को सुनाई देती है। बांसुरी कारोबारियों के लिए दिल्ली भी प्रोत्साहन देने का भरोसा देकर उन्होनें एक बार पीटीआर जाने की इच्छा जताई। यही नहीं बांसुरी को हाथ में लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कान्हा की बांसुरी को पूरी आस्था के साथ नमन भी किया। बांसुरी कारोबारी जुनैद ने बताया कि हमे उप्र की योगी सरकार ने भी खूब प्रोत्साहन दिया है। हम चाहत हैं कि दिल्ली में भी बांसुरी को प्रमोट किया जाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।