International Biodiversity Day Awareness Program in Brahma Van Udyan जीव-जंतुओं के प्रति सहानभूति रखने की छात्रों ने लिया संकल्प, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsInternational Biodiversity Day Awareness Program in Brahma Van Udyan

जीव-जंतुओं के प्रति सहानभूति रखने की छात्रों ने लिया संकल्प

अंतर्राष्ट्रीय जैवविविधता दिवस 2025: पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार के तत्वावधान में

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाThu, 22 May 2025 07:27 PM
share Share
Follow Us on
जीव-जंतुओं के प्रति सहानभूति रखने की छात्रों ने लिया संकल्प

अंतर्राष्ट्रीय जैवविविधता दिवस पर गुरुवार को गया जी वन प्रमंडल के अंतर्गत ब्रह्म वन उद्यान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जैव विविधता के महत्व, उसके संरक्षण की आवश्यकता और वर्तमान संकटों के प्रति लोगों को जागरूक करना था। इस अवसर पर वन प्रमंडल प्रमंडल कर्मियों ने स्कूली छात्रों को जैव विविधता के संरक्षण के सरल उपायों, पौधरोपण, जल स्रोतों की रक्षा और जीव-जंतुओं के प्रति सहानुभूति रखने के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें उन्होंने प्रकृति से संबंधित रचनात्मक चित्र बनाकर अपनी सोच और संवेदनशीलता को अभिव्यक्त किया।

वन प्रमंडल पदाधिकारी ने जैव विविधता से जुड़े वैज्ञानिक और ऐतिहासिक तथ्यों के साथ-साथ भारत के जैव विविधता हॉटस्पॉट और कार्बन क्रेडिट जैसे विषयों पर प्रकाश डाला। इसके माध्यम से इस वर्ष की थीम "प्रकृति के साथ सामंजस्य और सतत् विकास" के अंतर्गत यह संदेश दिया गया कि हर प्राणी का पर्यावरण में विशेष स्थान होता है और उसके संरक्षण हेतु सभी का योगदान आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने जैव विविधता संरक्षण के लिए अपने स्तर पर सतत प्रयास करने का संकल्प लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।