JD U Appoints New Committee Members in Sherghati Leadership Roles Assigned अरविंद बने शेरघाटी प्रखंड कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsJD U Appoints New Committee Members in Sherghati Leadership Roles Assigned

अरविंद बने शेरघाटी प्रखंड कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष

जदयू के प्रो. अरविंद कुमार को शेरघाटी प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा के राधेश्याम सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। कुल 13 अन्य राजनीतिक कार्यकर्ताओं को भी...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाWed, 9 April 2025 09:48 PM
share Share
Follow Us on
अरविंद बने शेरघाटी प्रखंड कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष

जदयू के स्थानीय प्रखंड अध्यक्ष प्रो. अरविंद कुमार को शेरघाटी प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। भाजपा के शेरघाटी नगर अध्यक्ष राधेश्याम सिंह को कमिटी के उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई है। बिहार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर सचिव निशीथ वर्मा के हस्ताक्षर से जारी अधिसूचना के मुताबिक समिति के सदस्य के रूप में 13 अन्य राजनीतिक कार्यकर्ताओं को भी सदस्य के रूप में नामित किया गया है। सूबे में सत्तारूढ़ राजग के घटक हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के मनोज मांझी और लोजपा (रा) के रमेश पासवान को भी समिति में बतौर सदस्य जगह दी गई है। अन्य सदस्यों में अजय कुमार, विनय कुमार सिंहा, रामकिशोर प्रसाद, अरमानुल्लाह खां, राजेंद्र शर्मा, कमला सिंह, रवि सिंह, अशोक कुमार सिंह आदि का नाम शामिल है। बीडीओ इस कमिटी के सदस्य सचिव होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।