Massive Gathering of Devotees at Surya-Vishnu Rudra Mahayagya in Amas 24 घंटे से यज्ञमंडप की फेरी लगा रहे दंपत्ति, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsMassive Gathering of Devotees at Surya-Vishnu Rudra Mahayagya in Amas

24 घंटे से यज्ञमंडप की फेरी लगा रहे दंपत्ति

आमस में चल रहे सूर्य-विष्णु रुद्र महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भगवान सूर्य की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूजा-अर्चना का दौर जारी है। आचार्यों के मंत्रोच्चारण से क्षेत्र भक्तिमय हो गया...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाMon, 3 Feb 2025 05:42 PM
share Share
Follow Us on
24 घंटे से यज्ञमंडप की फेरी लगा रहे दंपत्ति

आमस में चल रहे सूर्य-विष्णु रुद्र महायज्ञ में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भगवान सूर्य की मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद से पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। आचार्यों के मंत्रोच्चारण से आमस गांव, बाजार और आसपास का क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। आमस के रणविजय रजक व इनकी पत्नी पिछले 24 घंटे से यज्ञ मंडप की फेरी लगा रहे हैं। वहीं सुंजन, चंदन, शनी, प्रिंस आदि युवा छ: घंटे फेरी लगाने का संकल्प लिया है। छ: व इससे अधिक समय तक फेरी लगाने वालों का यज्ञ कमिटि के लोग विशेष ध्यान रख रहे हैं। श्रद्धालुओं की सेवा में सचिव रौशन गुप्ता, रामाधार सिंह, जितेन्द्र गुप्ता, मनोज सिंह, संतोष गुप्ता, मनोज सिंह, नंदकिशोर सिंह लगे हुए है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।