नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी में एक किशोर गिरफ्तार
गुरुआ थाने की पुलिस ने एक छात्रा से छेड़खानी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। चार लड़कों ने नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी की थी। छात्रा के पिता ने एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज...
Newswrap हिन्दुस्तान, गयाThu, 27 Feb 2025 06:02 PM

गुरुआ थाने की पुलिस ने छात्रा से छेड़खानी के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। ज्ञात हो कि गुरुआ ट्यूशन पढ़ने आई एक नाबालिग छात्रा के साथ चार लड़कों ने छेड़खानी की थी। इस मामले में नाबालिग छात्रा के पिता ने एक नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले में गुरुआ थानाध्यक्ष मो. सरफराज इमाम ने त्वरित कारवाई करते हुए एक नामजद मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर ली है। गिरफ्तार अभियुक्त नाबालिग है। थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोर को गया बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।