Police Post Notices at Suspects Homes in Bihar Murder Case विवाहिता की हत्या मामले में पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsPolice Post Notices at Suspects Homes in Bihar Murder Case

विवाहिता की हत्या मामले में पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार

फोटो- टिकारी में इश्तेहार चस्पा करती पुलिस। टिकारी, निज संवाददाता विवाहिता हत्याकांड के फरार आरोपियों के घर पुलिस ने इश्तेहार चस्पा किया। अनुसंधानकर्त

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाWed, 23 April 2025 07:33 PM
share Share
Follow Us on
विवाहिता की हत्या मामले में पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार

फोटो- टिकारी में इश्तेहार चस्पा करती पुलिस। टिकारी, निज संवाददाता।

विवाहिता हत्याकांड के फरार आरोपितों के घर पुलिस ने इश्तेहार चस्पा किया। अनुसंधानकर्ता विवेकानंद सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने टिकारी थाना क्षेत्र के लाव गांव व जहानाबाद जिले के विशुनगंज थाना क्षेत्र के धराउत गांव में आरोपियों के घर इश्तेहार चस्पा किया।

टिकारी थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि लाव में विवाहिता की निर्मम हत्या कर शव को मोरहर नदी में दबा दिया गया था। हत्या कांड में शामिल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। फरार आरोपितों के घर न्यायालय की ओर से प्राप्त आदेश पर आत्मसमर्पण करने का इश्तेहार चस्पा किया गया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने विशुनगंज थाना क्षेत्र के धराउत ग्राम अप्राथमिक अभियुक्त बिरजू प्रसाद के पुत्र श्रीकांत कुमार के घर व टिकारी थाना क्षेत्र के लाव गांव के रहने वाले मृतका के पति सुनील कुमार, देवर उदित कुमार, ननद आरती कुमारी व सास सम्पतिया देवी के घर इश्तेहार चस्पा किया। मृतका के ससुर सत्येन्द्र प्रसाद को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।