रामचंद्रपुर में नव निर्मित खेल मैदान का हुआ उद्घाटन
खेल प्रतियोगिताओं में तीन विद्यालयों रामचंद्रपुर, हरपुर और गवदरी के विद्यार्थी हुए शामिल रुवार को बिहार राज्य खेल खोज योजना के अंतर्गत नव निर्मित खेल मैदान का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन मुखिया उपेंद्र...

खेल प्रतियोगिताओं में तीन विद्यालयों रामचंद्रपुर, हरपुर और गवदरी के विद्यार्थी हुए शामिल मशाल यात्रा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच फोटो कैप्शन: 17- रामचंद्रपुर में नव निर्मित खेल मैदान का गुरुवार को उद्घाटन करते मुखिया उपेंद्र प्रसाद व पैक्स अध्यक्ष अमित कुमार सिंह थावे। एक संवाददाता स्थानीय प्रखंड के रामचंद्रपुर पंचायत में गुरुवार को बिहार राज्य खेल खोज योजना के अंतर्गत नव निर्मित खेल मैदान का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन मुखिया उपेंद्र प्रसाद, पैक्स अध्यक्ष अमित कुमार सिंह तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद फीता काटकर खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत की गई।
इस अवसर पर तीन विद्यालयों रामचंद्रपुर, हरपुर और गवदरी के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। मशाल यात्रा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल, साइक्लिंग और वॉलीबॉल जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। पैक्स अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने कहा कि यह मैदान ग्रामीण युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा। उनकी खेल प्रतिभा को निखारने में मदद करेगा। कार्यक्रम में ललित श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह, कृष्णकांत सिंह, बबलू तिवारी, मोहन सिंह आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।