Violent Disputes Over Rice Seedlings Lead to Assault and Theft in Bhoare Village धान का बिचड़ा बर्बाद करने से मना करने पर महिला को मारपीट कर मंगलसूत्र छीने, Gopalganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsViolent Disputes Over Rice Seedlings Lead to Assault and Theft in Bhoare Village

धान का बिचड़ा बर्बाद करने से मना करने पर महिला को मारपीट कर मंगलसूत्र छीने

भोरे। एक संवाददाता स्थानीय थाने के कुशहा गांव में धान का बिचड़ा बर्बाद करने से मना करने पर महिला को मारपीटकर मंगलसूत्र

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंजSun, 15 June 2025 11:42 PM
share Share
Follow Us on
 धान का बिचड़ा बर्बाद करने से मना करने पर महिला को मारपीट कर मंगलसूत्र छीने

भोरे। एक संवाददाता स्थानीय थाने के कुशहा गांव में धान का बिचड़ा बर्बाद करने से मना करने पर महिला को मारपीटकर मंगलसूत्र छीन लिया गया। मामले को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जाता है कि गांव के अजय कुमार सिंह की पत्नी स्वाति देवी ने अपने खेत में धान का बिचड़ा गिराया हुआ है। उसी गांव के हरिलाल सिंह की पत्नी देवंती देवी गुरुवार को उक्त बिचड़े को बर्बाद कर रही थी। मना करने पर हरिलाल सिंह और उनकी दो पुत्रियों खुशबू कुमारी व अंजू कुमारी ने मारपीट कर घायल करते हुए गले से मंगलसूत्र छीन लिया।

------------ बिचड़े में भैंस चराने से मना करने पर दो को मारपीटकर सोने की चेन छीनी भोरे। एक संवाददाता स्थानीय थाने के सुमेरी छापर गांव में धान के बिचड़े में भैंस चराने से मना करने पर दो लोगों को मारपीटकर घायल करते हुए गले से सोने की चेन छीन ली गई। मामले में आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जाता है कि गत 11 जून को गांव के छोटेलाल साह के धान का बिचड़ा लगे खेत में उसी गांव के अरुण यादव अपनी भैंस चरा रहे थे। मना करने पर छोटेलाल यादव, पलटन यादव, त्रिलोकी यादव, मुन्नी देवी, शशि प्रकाश यादव और हरकेश यादव लाठी डंडा और लोहे के रॉड से लैस होकर आए और छोटेलाल साह व महाराज साह को मारपीट कर घायल करते हुए गले से सोने की चेन छीन ली।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।